Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में बैठा तेंदुआ, वन विभाग की घेराबंदी, मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में बैठा तेंदुआ, वन विभाग की घेराबंदी, मचा हड़कंप

29/01/2025 (Last updated: 29/01/2025) 1 minute read
Breaking News: Leopard sitting near the rail of Bhilai Steel Plant, forest department surrounded, created panic

रेल मिल मिल वेल्डिंग इंस्पेक्शन एरिया में बीती रात आराम से तेंदुआ बैठा हुआ था। प्लांट में हड़कंप मचा है।

  • 15 दिन से तेंदुआ छकाए हुए है। दुर्ग जिले के अलग-अलग लोकेशन पर देखा जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में तेंदुआ घुसा हुआ है। दो दिन से हड़कंप मचाए हुए है। पहले बीआरएम के समीप दिखा था। अब रेल मिल मिल वेल्डिंग इंस्पेक्शन एरिया में बीती रात आराम से तेंदुआ बैठा हुआ था। वहीं, कर्मचारी अपने वाहन पार्क करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल एससी-एसटी कर्मचारियों-अधिकारियों के प्रमोशन, ट्रांसफर पर फग्गन सिंह कुलस्ते से बात, पढ़िए डिटेल

कुछ कर्मचारी जब अपनी गाड़ी लेने गए तो वहां तेंदुआ बैठा नजर आया। यह देखते ही कर्मचारी भाग खड़े हुए। अफरा-तफरी मच गई। किसी कर्मचारी ने दिलेरी दिखाते हुए करीब जाकर फोटो लिया। उच्चाधिकारियों पर फोटो पहुंची। रात में ही वन विभाग की टीम भी प्लांट में प्रवेश कर चुकी थी। इधर-मैत्रीबाग की टीम भी मुस्तैद है। तेंदुआ को लोकेशन लिया जा रहा है। सुबह से खोजबीन की जा रही है, लेकिन कहीं सुराग हाथ नहीं लग सका है। बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) ने अब स्वीकार कर लिया है कि तेंदुआ प्लांट के अंदर है। इसलिए हर कोई सतर्क रहे।

ये खबर भी पढ़ें: एनजेसीएस और अपेक्स कमेटी में सेल एससी-एसटी फेडरेशन को चाहिए जगह, रिजर्वेशन पॉलिसी भी

वन विभाग (Forest Department) की टीम पग मार्क की तलाश कर रही है। कहीं से लोकेशन मिल नहीं रहा है। इसी बीच किसी ने एक वीडियो वायरल कर दिया कि तेंदुआ ने प्लांट के अंदर किसी जानवर को मारकर खा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भिलाई बटालियन में, जयंती स्टेडियम में बीएसपी डीआईसी फहराएंगे झंडा

वीडियो देखने के बाद प्रबंधन ने इसे फेक वीडियो बताया। कहीं और का वीडिया था, जिसे प्लांट के अंदर का बताकर वायरल किया गया था। फिलहाल, वन विभाग की टीम तलाशी अभियान चला रही है। इसके बाद गार्ड घेराबंदी करेंगे। जाल बिछाया जाएगा। वहीं, विभाग यह भी बताया जा रहा है कि 15 दिन से तेंदुआ सबको छकाए हुए है। दुर्ग जिले के अलग-अलग लोकेशन पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Foundation Day: भिलाई स्टील प्लांट के 65 कार्मिक होंगे लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित, यहां दौड़ने पर मिलेगा 5 हजार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NMDC ने वेंडरों के साथ 70,000 करोड़ रुपये की कैपेक्स योजना साझा की
Next: Big Breaking News: सावधान…BSP रेल मिल, मर्चेंट मिल, BRM, RCL, SMS-3 की तरफ तेंदुआ के पैरों के निशान

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.