Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल आरएसपी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, ईडी ने की गेंदबाजी-बल्लेबाजी, कर्मचारी उतरे मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल आरएसपी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, ईडी ने की गेंदबाजी-बल्लेबाजी, कर्मचारी उतरे मैदान में

17/02/2025 1 minute read
Inauguration of the 15th Ispat Synergy Cup Cricket Tournament of Rourkela Steel Plant

सर्विसेज एवं यूटिलिटीज टीम के मोहम्मद अजमुल हुडा ने अपने शानदार प्रदर्शन में 4 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

  • राउरकेला इस्पात संयंत्र के 15वें इस्पात सिनर्जी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन।
  • टूर्नामेंट के पहले मैच में, सर्विसेज एवं  यूटिलिटीज टीम ने बी.आई.एम., किम और टी.आई.एम. की टीम को 10 विकेट से हराया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel plant) के इस्पात सिनर्जी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 15वाँ संस्करण इस्पात स्टेडियम में प्रांरभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल Durgapur Steel Plant के जीएम संदीप बनर्जी भी जबरिया रिटायर, CITU ने ईडी वर्क्स को घेरा

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) बिस्वरंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान) एमपी.सिंह के अलावा संयंत्र के कई मुख्य महा प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इस्पात सिनर्जी कप क्रिकेट टूर्नामेंट एक अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसका आयोजन आरएसपी द्वारा कर्मचारियों के बीच सामंजस्य और दलगत भावना को बढ़ाने के लिए कर्मचारी जुड़ाव पहल के तौर पर हर साल किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: सीडीए रूल्स से निपट गए 11 अधिकारी, पढ़ें DSP, ASP, CMO,  BSP, VISL, कोलियरी के सभी के नाम

सभा को संबोधित करते हुए तरुण मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएँ दीं और टूर्नामेंट के दौरान स्वस्थ खेल और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने न केवल उत्पादन में बल्कि खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम आरएसपी की सराहना की। श्री मिश्र ने ऐसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला जो लोगों को एक साथ लाते हैं और तालमेल को मजबूत करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

टूर्नामेंट की शुरुआत को चिन्हित करने के लिए दोनों ईडी ने बैटिंग और गेंदबाजी की। इससे पहले कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ने खेल ध्वज फहराया और औपचारिक रूप से टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत सेल गान के साथ हुई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में 11 अधिकारियों के Compulsory Retirement पर बड़ा अपडेट, बचाव में 15 दिन का समय

महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएँ एवं क्रीड़ा) टीजी कानेकर ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। एसएसएम के एमओएमटी अनिल मलिक ने उद्घाटन समारोह का संचालन किया। 15वें संस्करण में 17 टीमें मैदान में हैं और 15 ओवर प्रति साइड टूर्नामेंट में नॉक-आउट प्रारूप में खेलेंगी। फाइनल 25 फरवरी को खेला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन: अमूल्य प्रियदर्शी की जगह अब SEWA के नए सचिव मनीष पंत

टूर्नामेंट के पहले मैच में, सर्विसेज एवं  यूटिलिटीज टीम ने बी.आई.एम., किम और टी.आई.एम. की टीम को 10 विकेट से हराया। सर्विसेज एवं यूटिलिटीज टीम के मोहम्मद अजमुल हुडा ने अपने शानदार प्रदर्शन में 4 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SBI Cards Interim Dividend: State Bank of India कार्ड्स अंतरिम लाभांश पर बोर्ड का फैसला, पढ़ें स्टॉक मार्केट की ये खबर
Next: Steel Industry: इस्पात मंत्रालय के चिंतन शिविर में लौह अयस्क और राष्ट्रीय इस्पात नीति 2025 पर महामंथन

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.