Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में, पढ़िए डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया

कोल इंडिया: कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में, पढ़िए डिटेल

13/02/2025 (Last updated: 13/02/2025) 1 minute read
Coal India Coal Minister G. Kishan Reddy in Western Coalfields Limited, read details
  • माननीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के प्रवास पर रहे। वेकोलि मुख्यालय में ली समीक्षा बैठक।
  • देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड का योगदान महत्वपूर्ण-जी. किशन रेड्डी।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के नागपुर स्थित वेकोलि मुख्यालय पहुंचे। वेकोलि के शीर्ष प्रबंधन से चर्चा के उपरान्त उन्होंने वेकोलि की समीक्षा बैठक ली।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: रिटायरमेंट से पहले एक नए सफ़र की शुरुआत, फाइनल पेमेंट संग दी ये जानकारी

बैठक में कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने वेकोलि के उत्पादन, उत्पादकता, कोयला प्रेषण, सीएसआर गतिविधियां आदि का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वेकोलि में खनन कार्य की स्थिति एवं जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक के दौरान माननीय कोयला एवं खान मंत्री, वेकोलि के सीएमडी तथा अतिथियों ने वेकोलि की प्रगति पर केन्द्रित कॉफ़ी टेबल बुक का विमोचन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2047 के विकसित भारत के सपने में वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने वेकोलि को नई तकनीकी अपनाने, वर्त्तमान प्रणालियों को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग करने आदि विषयों पर बल दिया। समीक्षा बैठक में कोल गैसीफिकेशन, कोयले की गुणवत्ता, कोयला समाप्ति के पश्चात खदानों को प्रावधानों के अनुरूप बंद करने की प्रक्रिया, धुले कोयले का प्रेषण, सीएसआर गतिविधियाँ आदि विषयों पर चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से वर्तमान खनन कार्य को सुदृढ बनाना एवं नए प्रोजेक्ट शुरू करना आवश्यक है। इस दिशा में उन्होंने कोयला मंत्रालय की ओर से मदद का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

वेकोलि की समीक्षा के पूर्व केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पौधा रोपण किया। बैठक में माननीय कोयला मंत्री के निजी सचिव बक्की कार्तिकेयन, IAS, कोयला मंत्रालय के निदेशक अजितेश कुमार, निदेशक तकनीकी (संचालन) ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे, मुख्यालय तथा क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: डिप्लोमा इंजीनियर्स के कॅरियर ग्रोथ, वेलफेयर पर BIDU की ये मांग, चाहिए पदनाम संग बार
Next: स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन: अमूल्य प्रियदर्शी की जगह अब SEWA के नए सचिव मनीष पंत

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
EPS 95 Pension Former CM Raman Singh Says he will Discuss the matter with the PM Finance and Labour Ministers
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

Azmat ali 16/08/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.