Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Compulsory Retirement: BSP इस्पात भवन के AGM अशोक कुमार लपेटे में, जबरिया रिटायरमेंट के पीछे की ये है कहानी

14/02/2025 1 minute read
SAIL Compulsory Retirement: Ashok Kumar is AGM in BSP Ispat Bhawan, This is the story behind forced retirement

पिछले साल ही इनको कंपनी की सेवा से बाहर करने का फैसला हो गया था। स्थानीय अधिकारियों ने बचाने की पूरी कोशिश की थी।

  • सेल की जबरिया रिटायरमेंट लिस्ट में भिलाई स्टील प्लांट के एलएंडए के एजीएम अशोक कुमार रिसाली में रहते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दौर शुरू हो गया है। इसकी जद में भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के एजीएम अशोक कुमार आ गए हैं। इस्पात भवन में कामकाज की जिम्मेदारी दी गई थी। लंबे समय से यहां बतौर एजीएम कार्यरत रहे। लेकिन, कामकाज को लेकर कई सालों से जूझ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया में एपेक्स मेडिकल बोर्ड का जल्द हो गठन, सांसद चंद्रशेखर ने कोयला मंत्री को झकझोरा

परिवार को बुलाकर प्रबंधन समझाता रहा। पिछले साल ही इनको कंपनी की सेवा से बाहर करने का फैसला हो गया था। स्थानीय अधिकारियों ने बचाने की पूरी कोशिश की। उच्च प्रबंधन ने भी रोकने की कोशिश की, पर सेल कारपोरेट आफिस में अशोक कुमार की कुंडली खुल चुकी थी। सेल के उच्चाधिकारियों में मौजूद एक अधिकारी का नाता भिलाई से रहा है। वह सारी वस्तुस्थिति से अवगत थे। इसलिए इनको बचाना नामुमकिन सा हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ की आमसभा 23 को, कर्मचारी, यूनियन चुनाव, पे-पॉकेट पर चर्चा

सेल से जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट में भिलाई स्टील प्लांट के एलएंडए के एजीएम अशोक कुमार रिसाली में रहते हैं। इनके पिता महालिंगम भी बीएसपी से रिटायर हुए थे। अब वह दुनिया में नहीं हैं। अशोक कुमार के साथ काम करने वाले अधिकारियों के मुताबिक वह इस्पात भवन के थर्ड फ्लोर में बैठते थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5,700 करोड़ और 2025-26 में 7,500 करोड़ के Capital Expenditure को मंजूरी

हाउस कीपिंग, गेट पास आदि कार्य की जिम्मेदारी प्रबंधन ने दी थी। लेकिन, बीमारी की वजह से वह कामकाज को लेकर गंभीर नहीं हो पा रहे थे। विभाग ने लिखित में इन्हें सरेंडर करने की बात बोल दी थी। किसी तरह समझाकर मामला खींचा गया। करीब 11 साल बाद एजीएम पद पर प्रमोट हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: राष्ट्रीय इस्पात नीति 2017 और आरआईएनएल का जीवनदान

लगातार सी ग्रेड के मापदंड से वह फंस गए। कारपोरेट आफिस से पिछले साल ही दबाव आया था कि Compulsory Retirement दे दीजिए। स्थानीय प्रबंधन ने अधिकारी और उनकी पत्नी को बुलाकर सारी बात बताई। यहां तक सुझाव दिया गया कि रिजाइन कर दीजिए, ताकि छवि खराब न होने पाए। लेकिन, इस बात पर पत्नी तैयार नहीं हुईं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

बीच का रास्ता निकालते हुए सबैटिकल लीव दे दिया गया। स्थानीय प्रबंधन को उम्मीद थी कि 3 साल तक वह लीव पर रहेंगे तो नौकरी बच जाएगी। लेकिन, ऐसा न हो सका। सेल प्रबंधन ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति का फरमान जारी कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 100 से ज्यादा Trainees उतरे खेल के मैदान में, पुरस्कारों की झड़ी

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन मतलब ऊंची दुकान-फीका पकवान, तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी श्रीमान
Next: ग्लोबल क्लीन एनर्जी समिट 2025: राउरकेला स्टील प्लांट को ग्लोबल एनवायरनमेंट अवार्ड 2025 में मिले कई पुरस्कार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.