Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कल्याण कॉलेज का एनुअल डे: एक्स स्टूडेंट वित्तमंत्री, पूर्व IAS, MLA और सांसद पहुंचे, कर दी करोड़ों की घोषणा
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कल्याण कॉलेज का एनुअल डे: एक्स स्टूडेंट वित्तमंत्री, पूर्व IAS, MLA और सांसद पहुंचे, कर दी करोड़ों की घोषणा

01/03/2025 (Last updated: 01/03/2025) 1 minute read
Annual Day of Kalyan College: Ex-student Finance Minister, former IAS, MLA and MP arrived, announced crores

सांसद विजय बघेल ने कहा मिसाल है कल्याण कॉलेज और यहां की लंबी उपलब्धियां हमें करती हैं गौरवान्वित।

  • वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कॉलेज में बिताए दिनों को किया याद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को एनुअल डे मनाया गया। वार्षिक स्नेह सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह कैंपस में ही आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व आई.ए.एस और प्रदेश के वित्तमंत्री और सांसद ने कॉलेज के लिए बड़ी घोषणा कर दी।

ये खबर भी पढ़ें: Durg-Bhilai-Raipur Highway: सड़क की छिलाई, आफत में राहगीरों की जान आई

पूर्व कलेक्टर और छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कल्याण कॉलेज में आना मेरे लिए हमेशा इमोशनल पल होता है। बारहवीं तक गृह जिले रायगढ़ में ही पढ़ाई पूरी हुई। फिर मेरा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बिट्स पिलानी, राजस्थान) में सलेक्शन हुआ। लेकिन टेक्निकल ग्रेजुएशन करने के बजाए प्लेन ग्रेजुएशन मैंने किया, क्योंकि पहले से ही मेरा गोल आईएएस बनने का था।

ये खबर भी पढ़ें: साहब ये मजदूर हैं, चोर नहीं-मोटर साइकिल ले जाने दीजिए भिलाई स्टील प्लांट में, नहीं मिल रहा AWA का पैसा

यूथ आइकॉन ओपी चौधरी ने आगे कहा कि सरकारी नौकरी के बजाए वर्तमान परिदृश्य की मांगों के अनुरूप स्वयं को ढालें। समय की जरुरतों को समझिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए कुछ प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया। बिल गेट्स का उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी तनाव, Anxiety, Depression और उत्पीड़न में, 24×7 काउंसलिंग की सेवा बोकारो स्टील प्लांट में शुरू

कॉलेज ने की मांगें, मिला पॉजिटिव जवाब

कल्याण के भूतपूर्व छात्र ओपी चौधरी ने कहा कि प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने विभिन्न मांगों को रखा है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए प्राचार्य ने मांग की है। ओपी.चौधरी ने कहा कि मैंने अभी विभागीय सेक्रेटरी से प्राइवेट कॉलेज और एडेड कॉलेज के डेवलपमेंट के लिए पैसा दिए जाने के बारे में जानकारी ली, तो बताया कि हम शासकीय महाविद्यालय के अलावा किसी और संस्था को धन राशि नहीं दे सकते।

ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

वित्तमंत्री ने कहा कि मैं और भी टेक्निकल सिस्टम को समझूंगा, अन्य पक्षों को देखूंगा और नियमतः अगर देते बनेगा तो कल्याण कॉलेज के लिए एक करोड़ रुपए तक की धनराशि दूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

कॉलेज के लिए सांसद से वित्तमंत्री की अपील

छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी.चौधरी ने दुर्ग के सांसद और कार्यक्रम के अतिथि विजय बघेल से एक अपील कर दी। उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता और सांसद विजय बघेल से अनुरोधपूर्वक कहना चाहता हूं कि आप सांसद निधि से कॉलेज को कम से कम 50 लाख रुपए प्रदान करें दें और मैं आपको वित्तमंत्री के नाते किसी दूसरे मद से इतनी धनराशि उपलब्ध करवा दूंगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

सांसद ने कर दी 50 लाख की घोषणा

वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बाद मंच संभाल रहे दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने कहा कि मैं कॉलेज के विकास के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं वित्तमंत्री ओपी.चौधरी से 50 लाख के बदले पांच करोड़ रुपए तक की राशि आसानी से ले लूंगा। सांसद विजय बघेल ने कल्याण कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा से कहा कि आप डेवलपमेंट के कामों का ब्यौरा सौंपे हम धनराशि उपलब्ध करवाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग

होनहारों को भी पुरस्कृत किया गया

इस दौरान 40 से ज्यादा इवेंट में छात्र और छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकल-समूह नृत्य, एकल और समूह संगीत स्पर्धा में प्रतिभा दिखाई गई। साथ ही छत्तीसगढ़ी, ओड़िशी जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में गायन और ग्रुप डांस ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

साथ ही विद्यार्थियों ने नाट्य का भी प्रदर्शन किया। इसके अलावा वार्षिक खेलकूद में विजेता रही प्रतिभाओं, यूनिवर्सिटी टॉपर्स, राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर एनसीसी, एनएसएस में कल्याण कॉलेज, दुर्ग जिला और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले होनहारों को भी पुरस्कृत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

इस दौरान कल्याण कॉलेज के भूतपूर्व छात्र और वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, दुर्ग के सांसद विजय बघेल, भाजपा नेता नितेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्णेंदु देवदास, समिति के सचिव जे.एल.सोनी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ विनय शर्मा, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ.सलीम अकील, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ.सुधीर शर्मा, विज्ञान संकाय के मुखिया डॉ. गुणवंत चंद्रौल, शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ.बनीता सिन्हा, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.के.एन.दिनेश, राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ.मणिमेखला शुक्ला व अन्य संकाय, विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी, विद्यार्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग नगर निगम के पार्षदों संग मेयर ने ली शपथ, पढ़िए डिप्टी सीएम क्या बोले…
Next: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र वालीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 बोकारो में, बीएसपी टीम में बेरोजगार खिलाड़ी को भी मिलेगी जगह

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.