Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: जिस एडीएम बिल्डिंग पर प्रेम की गई जान, पोस्टमार्टम के बाद वहीं ले गए लाश, जमकर नारेबाजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: जिस एडीएम बिल्डिंग पर प्रेम की गई जान, पोस्टमार्टम के बाद वहीं ले गए लाश, जमकर नारेबाजी

05/04/2025 (Last updated: 05/04/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Violence: Prem's body reached the same ADM building after postmortem, sloganeering

करीब 5 मिनट के लिए एडीएम बिल्डिंग के सामने श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ यहां रुकी थी। इसके बाद शव यात्रा गांव की ओर रवाना।

  • बीएसएल प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में प्रोडक्शन बहाल हो गया है, लेकिन विस्थापितों का गुस्सा अब भी सातवें आसमान पर है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में मृत प्रेम प्रसाद महतो के परिजन को 50 लाख का चेक और नौकरी का लेटर दे दिया गया है। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत

पोस्टमार्टम के बाद शव यात्रा निकाली गई और एडीएम बिल्डिंग के सामने शव को रखा गया। जिस स्थान पर प्रेम को लाठी लगी थी, उसी स्थान पर लाश लाई गई। यहां बीएसएल प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की गई। मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कुछ समय तक शव को यहां रखने के बाद अंतिम संस्कार के लिए लेकर भीड़ रवाना हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि करीब 5 मिनट के लिए लोग यहां आए थे। श्रद्धांजलि देने के लिए भीड़ यहां रुकी थी। इसके बाद सेक्टर 9 की ओर लेकर चले गए।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant में आंदोलन का असर: अगर गैस रिसाव हुआ तो कार्मिक संग आंदोलनकारी भी आएंगे लपेटे में, फंसे 5000 भूखे-प्यासे

बोकारो अस्पताल से प्रेम कुमार महतो का पार्थिव शरीर पैतृक गांव धावाटांड़ ले जाया गया। अंतिम यात्रा में काफी भीड़ उमड़ी। अंतिम यात्रा में लोग नारेबाजी करते हुए जा रहे थे। वहीं, सांसद ढुलू महतो का कहना है कि BSL में नियोजन की मांग को लेकर धरना दे रहे युवाओं पर की गई बर्बर लाठीचार्ज में प्रेम की शहादत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो सीआइएसएफ लाठीचार्ज: विस्थापितों ने किया प्लांट हाइजैक, CGM हरिमोहन झा गिरफ्तार

प्रेम के परिवार को BSL द्वारा 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जा रही है और हर महीने 50 अप्रेंटिस युवाओं को स्थायी नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शहीद की स्मृति में प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी भूमि BSL देगा। CISF लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही होगी। साथ ही, आंदोलन को तोड़ने और युवाओं को गुमराह करने वाले बाहरी-भीतरी तत्वों पर भी कानून का डंडा चलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: नौकरी मांग रहे युवक की CISF ने ली जान, BGH संग कई गेट जाम, प्रोडक्शन होगा ठप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: मृत प्रेम के पिता ने कहा-BSL कराना चाहता था दंगा, दर्ज हो DIC, ED, CGM, GM और CISF पर FIR
Next: Breaking News: हजरत निज़ामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस पर पथराव, पैसेंजर दहशत में, रिपोर्ट दर्ज

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Encroachers beat up an employee arm fractured
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: कब्जेदारों ने एक कर्मी को बनाया बंधक, दूसरे की पिटाई, हाथ फ्रैक्चर

Azmat ali 28/08/2026
SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.