Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2025: भिलाई स्टील प्लांट के पीआर डिपार्टमेंट में छवि सुधार पर चर्चा, फिर सम्मान का खुला पर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2025: भिलाई स्टील प्लांट के पीआर डिपार्टमेंट में छवि सुधार पर चर्चा, फिर सम्मान का खुला पर्चा

21/04/2025 1 minute read
National Public Relations Day 2025 Discussion on image improvement in PR department of Bhilai Steel Plant

विभाग के मुखिया ने अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए उपहार देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘एक सार्थक चर्चा’ संवाद कार्यक्रम आयोजित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर 21 अप्रैल 2025 को ‘एक सार्थक चर्चा’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संयंत्र के जनसंपर्क सभागार में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं कि उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही महाप्रबंधक (जनसंपर्क) प्रशांत तिवारी, सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) अपर्णा चंद्रा, सहायक महाप्रबंधक (जनसंपर्क) जवाहर बाजपाई, सहायक महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन) शरद निगम, सहायक महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन) एम. श्रीनिवास, सहायक महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन) सुभाष पटेल, उप प्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं राजभाषा) जितेन्द्र दास माणिकपुरी, कनिष्ठ प्रबंधक (संपर्क, प्रशासन) विवेक सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं जनसंपर्क) अमूल्य प्रियदर्शी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जनसंपर्क केवल सूचना का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि यह संस्था और समाज के बीच विश्वास, संवाद और पारदर्शिता का सेतु है। उन्होंने कहा कि एक सक्षम जनसंपर्क प्रणाली संस्था की सकारात्मक छवि के निर्माण में अहम योगदान देती है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ, EPS 95 पेंशन और मोदी सरकार, आगे क्या?

महाप्रबंधक (जनसंपर्क विभाग) प्रशांत तिवारी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के जनसंपर्क विभाग में अपने लगभग 35 वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि समय के साथ जनसंपर्क के स्वरूप में उल्लेखनीय बदलाव आए हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की उपस्थिति ने इस क्षेत्र को नई दिशा और धार दी है। हमे बदलते तकनीकों और विकसित सुविधाओं का सदुपयोग करते हुए अपनी कार्यशैली को और भी उन्नत और कुशल बनाना चाहिए।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपर्णा चंद्रा ने राष्ट्रीय और विश्व जनसंपर्क दिवस की पृष्ठभूमि साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को तथा विश्व जनसंपर्क दिवस 16 जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने जनसंपर्क के सामाजिक और संगठनात्मक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब

उप प्रबंधक (संपर्क, प्रशासन एवं राजभाषा) जितेन्द्र दास माणिकपुरी ने विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जनसंपर्क विभाग को भिलाई इस्पात संयंत्र की सफलता का एक मजबूत आधारस्तंभ बताया।

कार्यक्रम के समापन पर जनसंपर्क विभाग द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, एवं प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये उपहार देकर सम्मानित किया गया व भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Employee Wedding Gift Scheme: कर्मचारियों-अधिकारियों की शादी पर भिलाई स्टील प्लांट देगा ये खास गिफ्ट, पढ़ें डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: वर्क्स ज़ोन के 141 कर्मचारियों को सेल शाबाश पुरस्कार, 5 हजार संग मिला सेलम का बर्तन
Next: BSP OA: सेहत का ध्यान, भिलाई टाउनशिप में फैला रहे साइकिलिंग का संदेश

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.