Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: वर्क्स ज़ोन के 141 कर्मचारियों को सेल शाबाश पुरस्कार, 5 हजार संग मिला सेलम का बर्तन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: वर्क्स ज़ोन के 141 कर्मचारियों को सेल शाबाश पुरस्कार, 5 हजार संग मिला सेलम का बर्तन

21/04/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant 141 employees of Works Zone got SAIL Shabash Award, got Salem utensils along with Rs 5000

भिलाई इस्पात संयंत्र के वर्क्स जोन के 141 कर्मचारी सेल शाबाश योजना श्रेणी-2 पुरस्कार से सम्मानित। ईडी वर्क्स ने बढ़ाया हौसला।

सेल शाबाश योजना श्रेणी-2 पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशंसा पत्र के साथ 5,000 रुपये मूल्य के सेलम इस्पात संयंत्र के उत्पादों के उपहार से सम्मानित किया जाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के वर्क्स क्षेत्र से जुड़े 141 कर्मियों और अधिकारियों को उत्पादन इकाइयों में उनके सराहनीय योगदान की मान्यता स्वरूप सेल शाबाश योजना श्रेणी-2 पुरस्कार प्रदान किए गए।

वर्ष 2024-25 के लिए आयोजित इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को संयंत्र भवन में किया गया, जिसमें कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सेल शाबाश योजना श्रेणी-2 पुरस्कार के अंतर्गत पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशंसा पत्र के साथ 5,000 रुपये मूल्य के सेलम इस्पात संयंत्र के उत्पादों के उपहार से सम्मानित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: बाल विवाह करने, कराने वाले और बाराती जाएंगे 2 साल के लिए जेल, टीम गठित, हेल्पलाइन नंबर जारी

इस वर्ष सेल शाबाश योजना श्रेणी-2 के अंतर्गत सम्मानित किए गए 141 कर्मचारियों में ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस-3, एलडीसीपी, कोक ओवन एवं कोल केमिकल, टी-डी, आरएसएम, यूआरएम, पीपीसी, एमआरडी, ईएमडी, आरसीएल, बीआरएम, आरटीएस, एसपीएस, पावर फैसिलिटी, टेलिकॉम, सी एंड आईटी, एचआर, और ईडी (संकार्य) सचिवालय सहित वर्क्स जोन के लगभग सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: मोदी सरकार टस से मस नहीं, पेंशनभोगी कलेक्टर को थमा रहे मांग पत्र, जाएगा PMO

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सेल द्वारा संचालित शाबाश योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पहल कर्मचारियों को सुरक्षा, दक्षता और लागत-प्रभावशीलता को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित कर उन्हें प्रेरित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यस्थल पर सतर्कता बनाए रखने, असुरक्षित कार्यप्रणालियों की जानकारी तत्काल देने और सुरक्षा को कार्य संस्कृति का मूल आधार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि संयंत्र प्रबंधन कर्मचारियों के कल्याण के लिए विभिन्न सुविधाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है, और संयंत्र के समग्र विकास में उनकी भूमिका की सराहना करता है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ, EPS 95 पेंशन और मोदी सरकार, आगे क्या?

इस सम्मान समारोह में संयंत्र के वर्क्स जोन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिमें मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) श्री तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएँ) तुषार कांत, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमएंडयू) बीके बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) सुशील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टीके. कृष्ण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एसपीएस) अनुप कुमार दत्ता, मुख्य महाप्रबंधक (पावर फैसिलिटीज) राजीव पांडेय, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) तुलाराम बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरीज) प्रोसेनजीत दास, मुख्य महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) समीर गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) पी.आर. भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-3) प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस.के. घोषाल, मुख्य महाप्रबंधक (आरएसएम एंड आरटीएस) टी. दस्तिदार, मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) पी.आर. मूर्ति, एवं मुख्य महाप्रबंधक (सेफ्टी एंड फायर सर्विसेज) देबदत्त सतपथी सहित अन्य विभागाध्यक्षों, वर्क्स क्षेत्र के मानव संसाधन अधिकारियों तथा कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) सचिवालय के अधिकारी शामिल थे।

सभी अधिकारियों ने पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट योगदान को संयंत्र की कार्य संस्कृति के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक (एचआर-वर्क्स) एसके. सोनी द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Higher Pension: उच्च पेंशन में देरी, नियोक्ता और ईपीएफओ पर लगाइए जुर्माना
Next: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2025: भिलाई स्टील प्लांट के पीआर डिपार्टमेंट में छवि सुधार पर चर्चा, फिर सम्मान का खुला पर्चा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.