Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से अच्छी खबर, कैपिटल रिपेयर के बाद कोक पुशर 7 शुरू, 15 साल की छुट्टी

Azmat ali 09/06/2025 1 minute read
Good news from Bhilai Steel Plant, Coke Pusher 7 started after capital repair, uninterrupted operation for 15 years

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।

  • कोक पुशर-7 के कैपिटल रिपेयर का कार्य दिसंबर 2023 में प्रारंभ हुआ था।
  • संयंत्र के आंतरिक संसाधनों एवं विभागीय विशेषज्ञता से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (सीओ एंड सीसीडी) (Coke Oven & Coal Chemical Department (CO & CCD)) में कोक पुशर-7 के सफल कैपिटल रिपेयर के पश्चात् पुनः प्रचालन प्रक्रिया में शामिल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने कोक पुशर-7 का उद्घाटन किया। यह उपलब्धि संयंत्र की तकनीकी दक्षता, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (मेंटेनेंस एंड यूटिलिटीज) बिजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) तुलाराम बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) पीके. सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय जेल दुर्ग: सजा भुगत रहे बंदी जेल में सीख रहे रोजगार की कला

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह की आत्मनिर्भर रखरखाव रणनीतियाँ उत्पादन निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ संयंत्र की दीर्घकालिक दक्षता और तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने ऐसे प्रयासों को संयंत्र की सतत प्रगति और नवाचार-संस्कृति का उदाहरण बताया।

ये खबर भी पढ़ें: सीजीएम के मुंह पर बोल दिया-टीए बिल्डिंग-मेंटेनेंस आफिस का चक्कर काट रहे कर्मचारी, कुछ कीजिए

कोक पुशर-7 के कैपिटल रिपेयर का कार्य दिसंबर 2023 में प्रारंभ हुआ था, जिसे मई 2025 में पूरी तरह संयंत्र के आंतरिक संसाधनों एवं विभागीय विशेषज्ञता से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के आयरन ओर माइंस राजहरा में समर कैंप शुरू, बच्चों की लगी खेल पाठशाला

यह मरम्मत कार्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड एस) एस. रॉयचौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें महाप्रबंधक प्रभारी (सीओ एंड सीसीडी) डी.के. सामंतरे, महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) के. नंद कुमार, महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) पी. शशिकांत, उप महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) एस.आर. मोहापात्रा तथा सहायक महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) वीरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: समर कैंप में फुटबॉलर बनने का दिख रहा जुनून, आदिवासी लड़कियों का हौसला बुलंद

इस कैपिटल रिपेयर के तहत मुख्य मशीन संरचनाओं और उपकरणों का प्रतिस्थापन, ऊर्जा संवर्धनकारी वीवीवीएफ ड्राइव्स की स्थापना तथा मौजूदा स्लिप रिंग मोटर्स का उन्नयन किया गया। यह मरम्मत कोक पुशर-7 को अगले 15 वर्षों तक निर्बाध संचालन के लिए सक्षम बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP ने बोलानी माइंस के स्कूल सौंपे  DAV को

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को डार्क पैटर्न का पता लगाने और उसका समाधान सुनिश्चित करने के लिए 3 महीने के भीतर स्व-ऑडिट करने का परामर्श जारी किया
Next: भिलाई स्टील प्लांट के बीआरएम ने प्रोडक्शन में उड़ाया गर्दा, पढ़ें रिपोर्ट

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.