Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को मिले 57 अफसर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT 2025: Central Induction Programme भिलाई में शुरू, BSP, BSL, CMO, चंद्रपुर, RSP, DSP, ISP, SRU को मिले 57 अफसर

Azmat ali 09/06/2025 1 minute read
SAIL MTT 2025: Central Induction Programme started in Bhilai, BSP, BSL, CMO, Chandrapur, RSP, DSP, ISP, SRU got 57 officers

सेल के प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) 2025 एक्सटेंशन बैच के केंद्रीय इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ। 12 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मनीष राज गुप्ता का भी 35 वर्ष पूर्व भिलाई में प्रशिक्षण हुआ था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) के प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) 2025 एक्सटेंशन बैच के केंद्रीय इंडक्शन कार्यक्रम का भिलाई निवास में आयोजित एक समारोह में हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल इस्पात भवन में सायरन बजा, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां पहुंची, अफरा-तफरी

इसी के साथ भिलाई स्टील प्लांट-BSP को 13, बोकारो स्टील प्लांट-BSL को 13, CMO को 4, चंद्रपुर को 2, राउरकेला स्टील प्लांट-RSP को 11, दुर्गापुर स्टील प्लांट-DSP को 6, इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट-ISP को 7 और SRU को 1 अधिकारी मिल जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक-सेल) के.के. सिंह ने वर्चुअली माध्यम से जुड़कर किया और इस अवसर पर उन्होंने मुख्य उद्बोधन भी दिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल) एवं निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मनीष राज गुप्ता ने भी वर्चुअल माध्यम से नवप्रवेशित 57 प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

मंच पर कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस. मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार, एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन, सेल-एमटीआई, रांची) संजय धर उपस्थित रहे। संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस उद्घाटन सत्र में सम्मिल्लित हुए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

Central Induction Programme की शुरुआत ‘ग्लिम्प्सेस फ्रॉम ऑनबोर्डिंग ऑफ एक्सटेंशन बैच ऑफ सेल एमटीटी 2025 (Glimpses from Onboarding of Extension Batch of SAIL MTT 2025)’ और ‘इंट्रोडक्शन टू सेल (Introduction to SAIL)’ शीर्षक से प्रस्तुत दो परिचयात्मक वीडियो के साथ हुई, जिनके माध्यम से प्रशिक्षुओं को सेल की कार्यप्रणाली और अधोसंरचना की झलक प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

इसके पश्चात कुछ प्रशिक्षुओं ने सेल से अपनी अपेक्षाएं साझा करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा दी गई आतिथ्य भावना के लिए आभार प्रकट किया। स्वागत के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र के स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एक गीत भी प्रस्तुत किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

हर परिस्थिती में हम टिके रहे हैं-केके सिंह

निदेशक (कार्मिक-सेल) केके सिंह ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब उस महात्त्वपूर्ण दौर में सेल से जुड़े हैं, जब कंपनी और समस्त इस्पात उद्योग अनेक मोर्चों पर परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने समय-समय पर अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, परन्तु हर परिस्थिती में हम टिके रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला

किंतु मात्र परिस्थिति का सामना करना पर्याप्त नहीं है। अब आवश्यकता है नवोन्मेष और योगदान की।” उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासित, केंद्रित रहने और असफलताओं से हतोत्साहित न होने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि “आपके पास आधुनिकतम तकनीकी ज्ञान है, और उसका उपयोग करते हुए सेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।”
अपने सर्वोत्तम योगदान देने के लिए अग्रसर होना होगा।: कार्यवाहक डीआइसी

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएं एवं कच्चा माल-सेल) एवं निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे मनीष राज गुप्ता ने कहा, “यह सेल के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि आप देश की श्रेष्ठतम प्रतिभाओं में से हैं। आपको प्रोफेशनल रूप से दक्ष बनते हुए सेल को अपने सर्वोत्तम योगदान देने के लिए अग्रसर होना होगा।”

ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा

उन्होंने साझा किया कि 35 वर्ष पूर्व वे स्वयं भिलाई में प्रशिक्षु के रूप में सेल से जुड़े थे। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि यह प्रशिक्षण अवधि आपके लिए सीखने, विकसित होने और उत्कृष्टता का अवसर लेकर आई है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, और मानसिक-शारीरिक कल्याण को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया

12 दिवसीय केंद्रीय इंडक्शन कार्यक्रम

कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने स्वागत भाषण दिया व मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एचआर-एल एंड डी) सुष्मिता पाटला ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को

नवप्रवेशित 57 प्रशिक्षु 18 जून, 2025 तक चलने वाले इस 12 दिवसीय केंद्रीय इंडक्शन कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं, जिसे भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न संकायों द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसके उपरांत प्रशिक्षु अपने-अपने नियोजित संयंत्रों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के 13800 अधिकारी-कर्मचारी और 19 हजार ठेका मजदूरों का आधार, बैंक एकाउंट नंबर मांगा पुलिस ने

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिटनेस के प्रति रुझान बढ़ाने बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली को जोड़ा ‘सेल सिक्योर’ से
Next: बैडमिंटन खिलाड़ी की आंखों में लगा शटलकॉक, राउरकेला जनरल हॉस्पिटल में ऑपरेशन से लौटी रोशनी

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.