एयर इंडिया प्लेन हादसा: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत, म्यांमार में जन्म, मेयर से सीएम तक का सफर, कुल संपत्ति 9 करोड़

Air India plane crash: Former Gujarat CM Vijay Rupani dies, born in Myanmar, journey from mayor to CM, total assets 9 crores
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में जमा किए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपए है।

सूचनाजी न्यूज, अहमदाबाद। विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कर दी है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विमान हादसे में जाने गंवाने वालों में पूर्व सीएम भी शामिल हैं। जो लोग घायल हैं, उनके लिए प्रार्थना की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपानी संग सवार थे 242 पैसेंजर

पूर्व CM विजय रुपाणी का राजनीतिक सफर साल 1998 में परवान चढ़ा। वह राजकोट के मेयर चुने गए थे। 2006 में वो राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 2014 में उन्होंने राजकोट पश्चिम से विधायक बने। 2016 से 2021 तक रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। रुपाणी की शांत, संगठन-निष्ठ और विवादों से दूर रहने वाले नेता के रूप में छवि रही है।

ये खबर भी पढ़ें: मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ देगा एयर इंडिया समूह, 186 शव मिले, 1 पैसेंजर बचा जिंदा

बताया जा हरा है कि पूर्व सीएम विजय रुपणी अपनी पत्ननी जय रुपाणी को लाने के लिए लंदन जा रहे थे, जो कि पिछले 6 महीने से लंदन में रह रही हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में विजय रुपाणी सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटने से बचा पैसेंजर, आरपीएफ निरीक्षक ने ऐसे बचाई जान

विजय रुपाणी के बारे में बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जमा किए एफिडेविट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपए है। विजय रुपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार में हुआ था और वो 2016 में आनंदीबेन पटेल के इस्तीफा देने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया था, जिसके बाद वो एक बार फिर गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर मोदी सरकार का बड़ा दावा, दी जा रही 98% उच्च पेंशन