-
जीएम प्रोजेक्ट-सिंटर जोन विनोद कुमार को जीएम इंचार्ज प्रोजेक्ट आयरन जोन बनाया गया है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के 4 सीजीएम और 1 जीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया गया है। जीएम को जीएम इंचार्ज बनाया गया है।
सेल बीएसएल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश में सीजीएम प्रोजेक्ट राकेश कुमार राय का ट्रांसफर कर दिया गया है। अब इनका नया कार्यक्षेत्र सीआरएम-1 व 2 है। इनके अलावा सीजीएम प्रोजेक्ट, सिंटर और प्रोजेक्ट सेफ्टी अमरेंदु झा के पास अब प्रोजेक्ट-को एंड प्रोजेक्ट सेफ्टी है। सिंटर डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
सीजीएम प्रोजेक्ट कामर्शियल प्रत्यूष हरिशचंद्र शर्मा को प्रोजेक्ट, सिंटर जोन एंड ब्राउनफील्ड एक्सपेंशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सीजीएम प्रोजेक्ट ब्राउनफील्ड्स एंड आयरन जोन नरेश कुमार बेहरा अब सीजीएम प्रोजेक्ट कामर्शियल होंगे। वहीं, जीएम प्रोजेक्ट-सिंटर जोन विनोद कुमार को जीएम इंचार्ज प्रोजेक्ट आयरन जोन बनाया गया है।














