उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- वरिष्ठ अधिकारियों ने लगन से कार्य करते हुए सहकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने हेतु प्रोत्साहित किया।
सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel Plant) के सर्विसेस जोन के अंतर्गत आने वाले विभागों हेतु कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 25 जून 2025 को संयंत्र भवन स्थित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी के सभागार में किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल
समारोह में प्रीति पटेल (सी बी डी), गिरधर लाल साहू (ई एम डी) एवं दल्ली तेजा राव (एम आर डी) को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) तुषार कांत ने अपने संबोधन में सर्विसेस के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों में कार्यस्थल से संबंधित चुनौतियों एवं सुरक्षा पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने उत्तम कार्य प्रदर्षन हेतु सभी पुरस्कृत कर्मियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने सहकर्मियों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया।
ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान
समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) सुशील कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (पीपीसी) प्रवीण राय भल्ला मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) पी वी वी एस मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (सीबीडी) इंद्रजीत सेनगुप्ता एवम् महाप्रबंधक (आरएमडी) पी डी सहाय उपस्थित रहे। उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुरस्कार विजेताओं को बधाईयां दी और उन्हें आगे भी इसी प्रकार लगन से कार्य करते हुए सहकर्मियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने हेतु प्रोत्साहित किया।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन- सेवाएं) डॉ उपेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी साजिद हुसैन खान, नीरज गुप्ता और बीरेंद्र उरांव का विशेष योगदान रहा।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर
शिरोमणि पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य अपने कार्यस्थल में सुरक्षा मानदंडों के साथ संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ एवं सृजनशील अधिकारियों व कार्मिकों का सम्मान करना है।
ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा








