Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के संविदा कर्मियों ने स्किट से दी सुरक्षा की सीख
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के संविदा कर्मियों ने स्किट से दी सुरक्षा की सीख

Azmat ali 26/06/2025 1 minute read
Contract workers of Bhilai Steel Plant taught safety through skits

तकनीकी मानकों, सुरक्षित कार्य प्रणाली एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं को व्यवहारिक और प्रभावशाली रूप से समझाया।

  • कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से यह दिखाया कि कैसे सुरक्षा मानकों की उपेक्षा दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अभिनव प्रयास के तहत, एचआर-एल एंड डी केन्द्र में लघु नाटिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के समन्वय में आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों से संविदा कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी मानकों, सुरक्षित कार्य प्रणाली एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं को व्यवहारिक और प्रभावशाली रूप से समझाना था। इस क्रम में जल प्रबंधन विभाग द्वारा प्रस्तुत पहली स्किट में सड़क सुरक्षा, मानवीय त्रुटियों और सतर्क ड्राइविंग की आवश्यकता को रेखांकित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

इसके पश्चात सिंटरिंग प्लांट-3 द्वारा दो अलग-अलग स्किट प्रस्तुत की गईं, जिनमें क्रमशः सीमित स्थान में कार्य करने हेतु सुरक्षा उपायों एवं ऊँचाई पर कार्य करते समय बॉडी हार्नेस और अन्य सुरक्षा चेक पॉइंट्स के महत्त्व को रेखांकित किया गया। कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से यह दिखाया कि कैसे सुरक्षा मानकों की उपेक्षा दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है और समय पर सतर्कता इनसे बचाव कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि तकनीकी विषयवस्तु को मनोरंजक नाटक के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया गया कि वह हर वर्ग के संविदा कर्मियों को भी सहजता से समझ आ सके। स्थानीय भाषा, प्रासंगिक उदाहरणों और हास्य के समावेश ने संदेश को प्रभावशाली ढंग से संप्रेषित किया।

ये खबर भी पढ़ें: सबसे अधिक उत्पादन लागत दुर्गापुर और सबसे कम बोकारो स्टील प्लांट का, लेकिन मुनाफा कम, BAKS ने खोली पोल

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) देबदत्त सत्पथी, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर प्लांट्स) श्री अनूप कुमार दत्ता, महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा अभियांत्रिकी) एस. सुनोव सहित एसईडी के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इन प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए इस बात पर बल दिया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि संयंत्र के जमीनी स्तर तक सुरक्षा की भावना और जागरूकता को विस्तार मिले। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (एस एंड एफएस) एवं मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एसपी) द्वारा सभी कलाकारों को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक गाएंगगे हिंदी और गैर हिंदी में गाना, आप जरूर आना

कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग के श्री पीएम राजेन्द्र कुमार ने किया। विभागीय सुरक्षा अधिकारीगणों में श्री राजेश देवांगन (एसपी-2), एनके गुप्ता (जल प्रबंधन), शोवन घोष एवं अजय टल्लू (एसईडी) ने इस आयोजन के सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के सर्विसेस जोन के कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की गैस पाइपलाइन में लगी आग, हड़कंप, सुरक्षा में बड़ी चूक

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.