Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट से 186 कर्मचारी-अधिकारी रिटायर, टीए बिल्डिंग से श्रीकांत की विदाई, डांस करते रहे अधिकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से 186 कर्मचारी-अधिकारी रिटायर, टीए बिल्डिंग से श्रीकांत की विदाई, डांस करते रहे अधिकारी

Azmat ali 30/06/2025 (Last updated: 30/06/2025) 1 minute read
186 employees and officers retired from Bhilai Steel Plant Shrikant bid farewell from TA building officers kept dancing
  • सेवानिवृत्ति पर बीएसपी प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) की सेवा से जून 2025 माह में कुल 186 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, जिसमें खदान बिरादरी के 12 सदस्यों सहित 21 कार्यपालक व 165 गैर-कार्यपालक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

30 जून 2025 को महात्मा गाँधी कला मंदिर में आयोजित समारोह में संयंत्र के गैर-कार्यपालकों को भावभीनी विदाई दी गई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संदीप माथुर और उप महाप्रबंधक (एचआर-एस, सी एंड सीए) राजेंद्र प्रसाद ने कार्मिकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया। संयंत्र प्रबंधन ने विदा होने वाले इस्पात बिरादरी के सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

जून 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालकों को इस्पात भवन स्थित निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी के अध्यक्ष एनके बंछोर ने कार्यपालकों को सेवानिवृत्ति आदेश प्रदान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

इधर-टीए बिल्डिंग में विदाई समारोह बना यादगार

छत्तीसगढ़ पंजा कुश्ती एवं रस्साकसी के महासचिव अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीकांत भी बीएसपी से रिटायर हो गए। इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट में तैनात श्रीकांत को विदाई दी गई। नगर सेवा विभाग के कर्मी श्रीकांत ने संयंत्र में अपने किए गए कार्यों एवं सहकर्मियों के साथ मिले सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया। अनुभाग ने उपहार एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

इसी तरह इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) के जीएम केके यादव ने भी उन्हें सम्मानित किया। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के जोनल प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी मिलिंद बंसोड ने माहौल बना दिया। नगाड़े की थाप पर जमकर डांस करते नजर आए। इसके बाद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी श्रीकांत को घर तक छोड़ने गए।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

भिलाई के एक होटल में कृष्णा नन्द राय, आनंद साहू, पी एल साहू, घासी राम,किशुन साहू, डॉ पी आर वर्मा आदि ने श्रीकांत को सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारी करेंगे हड़ताल, ईडी वर्क्स को सौंपा नोटिस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र के वायर रॉड मिल ने बनाया ईएम 12 ग्रेड का प्लेन वायर रॉड, भेजा अहमदाबाद
Next: हिंदी-गैर हिंदी गानों से सजी महफिल, बीएसपी से गिफ्ट ले गए ये विजेता

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.