Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मोदी सरकार के खिलाफ देशभर की यूनियनें एकजुट, भारतीय मजदूर संघ हड़ताल के खिलाफ, BMS का ये बयान
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

मोदी सरकार के खिलाफ देशभर की यूनियनें एकजुट, भारतीय मजदूर संघ हड़ताल के खिलाफ, BMS का ये बयान

Azmat ali 08/07/2025 1 minute read
Unions across the country are united against Modi government, Bharatiya Mazdoor Sangh is not on strike, this is the statement of BMS

भारत सरकार कोड ऑन आई आर 2020 तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ कोड 2020 में संशोधन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

  • Gig एवं प्लेटफार्म कर्मी के लिए पहली बार सोशल सिक्योरिटी का प्रावधान किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने मोर्चा खोला है। 9 जुलाई को है। लेकिन, भारतीय मजदूर संघ ने खुद को इससे अलग रखा है। बकायदा बयान जारी कर हड़ताल में शामिल न होने का कारण तक बताया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को ECRKU का समर्थन, काला बिल्ला लगाएंगे रेल कर्मचारी

भारत देश की 10 ट्रेड युनियन द्वारा 09 जुलाई 2025 को लेबर कोड को लेकर देश व्यापी हड़ताल करने का निर्णय लिया है। भारतीय मजदूर संघ इस हड़ताल में शामिल नहीं है। महामंत्री रविन्द्र हिमते कहते हैं कि भारत सरकार ने देश में प्रभावी 29 श्रम कानून के स्थान पर, 04 नए लेबर कोड का निर्माण वर्ष 2019 एवं 2020 के दौरान किया है। जिसके अंतर्गत 29 श्रम कानून को चार नवीन श्रम कोड में सम्मिलित कर इसका नामकरण इस प्रकार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल की हड़ताल में शामिल होंगे बीएसपी के ठेका मजदूर, इंटक की बैठक में फैसला

कोड ऑन वेजेस 2019, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020, इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020। भारतीय मजदूर संघ ने दो लेबर कोर्ट कोड ऑन वेजेस 2019, कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020 का स्वागत किया है कोड ऑन वेजेस 2019 तथा कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, एक ऐतिहासिक कोड है, जिसमें पहली बार सेंट्रल गवर्नमेंट के स्तर पर फ्लोर वेज तय करने तथा राज्य सरकारों को इसके बराबर या इससे अधिक न्यूनतम वेतन राज्यों में तय करने का अधिकार दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 9 जुलाई की हड़ताल को प्रबंधन ने कहा-अवैध, CITU ने उसी की भाषा में किया पलटवार, पढ़ें जरूर

इस कोड के तहत न्यूनतम वेतन में बढोतरी प्रत्येक 5 साल में हो सकेगी यह भी उल्लेखित है। पहले अधिसूचित रोजगार में कार्यरत मजदूर ही केवल न्यूनतम वेतन का हकदार होता था, अब इसमें बदल किया गया तथा कोई भी मजदूर जो 8 घंटे कही भी कार्य करेगा वह न्यूनतम वेतन पाने का हकदार होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2025-26:  100 रुपए तक के प्रीमियम पर कराइए इलाज, ये तारीख है खास

इसी प्रकार कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, के तहत Gig एवं प्लेटफार्म कर्मी के लिए पहली बार सोशल सिक्योरिटी का प्रावधान किया गया है। संस्थान के द्वारा किसी कर्मचारी हेतु निर्धारित राशि का कट्रीब्यूशन ESIC में जमा नहीं करने के एवज में ईएसआईसी अस्पताल के द्वारा श्रमिक की बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में उसका इलाज नहीं किया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही

अब इस नए कोड के तहत निर्धारित कंट्रीब्यूशन की राशि यदि संस्थान के द्वारा ईएसआईसी के पास जमा नहीं भी की जाती है, तो भी श्रमिक की बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में उसका संपूर्ण इलाज ईएसआईसी हॉस्पिटल के द्वारा किया जाएगा यह इस कोड की अच्छाई है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कई कर्मचारी-अधिकारी शहीद होते-होते बचे, 2700 टन हर दिन कोक का प्रोडक्शन ठप

उपरोक्त कारणों से, भारतीय मजदूर संघ ने उपरोक्त दो लेबर कोर्ट का स्वागत किया है तथा शेष दो लेबर कोड कोड ऑन आई आर 2020 तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ एंड वर्किंग कडीशन कोड 2020 में सभी स्टेट होल्डर से चर्चा करते हुए आवश्यक सशोधन करने का सुझाव सरकार को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिला Best Employee of the Month Award

विगत दिनों में सरकार ने अलग-अलग ट्रेड यूनियन एवं मालिकों के साथ इस विषय में चर्चा भी की है किंतु यह पर्याप्त नहीं है। इस विषय में सरकार को और भी अधिक गंभीर होकर गहन स्तर पर अति शीघ्र सभी पक्षों से चर्चा संपन्न कर उपरोक्त 02 कोड्स में संशोधन किए जाने की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल ने रचा नया मासिक कीर्तिमान

कुछ ट्रेड यूनियंस, अवसर के रूप में इसका राजनीतिक लाभ लेना चाहती हैं। और इस कारण श्रमिकों को गुमराह करते हुए 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी हडताल का आवाहन इन्होंने किया है। यह 9 जुलाई 2025 की राष्ट्र व्यापी हडताल विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्तीय वर्ष का संपत्तिकर जमा करने पर मिलेगा 5 प्रतिशत छूट

भारतीय मजदूर संघ पुरजोर इस हडताल का समर्थन नहीं करता है तथा अपनी यूनियनों का आह्वान  करता है कि हमें ऐसी किसी भी हडताल में 9 जुलाई 2025 को शामिल नहीं होना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ सरकार से भी आह्वान करती है कि भारत सरकार कोड ऑन आई आर 2020, तथा ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ कोड 2020 में संशोधन का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।

ये खबर भी पढ़ें: ओडिशा, झारखंड, बिहार, बंगाल, एमपी, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड, गुजरात जाने वाली 15 ट्रेनें कैंसिल, कुल 27 ट्रेनों पर असर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीमारी को मात देकर लौटे राजेंद्र सिंह, बोकारो प्रबंधन को ललकारा
Next: रोजगार पंजीयन को आधार से लिंक कराना अनिवार्य, अंतिम तारीख अगस्त 2025 तक

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.