Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant का अपनों पर सितम, थर्ड पार्टी आवंटन पर रहम, कब बदलेगी आवास पॉलिसी, टाउनशिप के कब्जे पर BSP OA भड़का
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant का अपनों पर सितम, थर्ड पार्टी आवंटन पर रहम, कब बदलेगी आवास पॉलिसी, टाउनशिप के कब्जे पर BSP OA भड़का

Azmat ali 27/07/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plants mercy on third party allotment when will the housing policy change BSP OA angry over encroachment of township

बीएसपी के मकानों को रेवड़ी की तरह बांटने का चल रहा खेल। नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल।

  • बीएसपी की 40 साल तक सेवा देने के बाद किसी भी अधिकारी या कर्मचारी से मकान खाली कराने वाला बहादुर प्रबंधन थर्ड पार्टी पर मौन।

  • बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने भी टाउनशिप में बढ़ते कब्जे को लेकर चिंता जाहिर की है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) की छवि खराब की जा रही है। ये काम कोई और नहीं, बल्कि कुछ अधिकारी कर रहे हैं। राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों को खुश करने के लिए भिलाई स्टील प्लांट के मकानों को रेवड़ी की तरह बांट रहे हैं।

बीएसपी (BSP) के अधिकारियों को हाई ग्रेड का मकान नसीब नहीं हो रहा है। इसलिए नगर सेवाएं विभाग की कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामला सेल कारपोरेट आफिस (SAIL Corporate Office) तक पहुंच चुका है। साथ ही इसे एससी-एसटी आयोग (SC-ST Commission) तक ले जाने की बात भी सामने आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ने पूर्व DGM लक्ष्मण बावने से जबरन मकान कराया खाली, प्रशासनिक अधिकारी को देने की तैयारी, कानूनी लड़ाई शुरू

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को टाउनशिप (Bhilai Township) में मकान आवंटित करता है। रिटायरमेंट के बाद मकान को खाली करा लिया जाता है। अगर, मकान खाली नहीं होता है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बेदखल किया जाता है। पुलिस-प्रशासन का पूरा साथ मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले URM में 5MT प्राइम रेल प्रोडक्शन का रिकॉर्ड, हुई दावत

बीएसपी (BSP) की 40 साल तक सेवा देने के बाद किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के साथ जब इस तरह की कार्रवाई होती है तो निश्चित रूप से प्रबंधन पर सवाल उठता है। हर कोई यह बोलता है कि थर्ड पार्टी के मकान को कब खाली कराएंगे।

साहब को खुश करने के लिए सरकारी संपत्ति रेवड़ी की तरह सौंप दी जा रही है। भिलाई में न होने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, नेता मकान नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि बीएसपी के अधिकारी बड़े मकानों से लगातार वंचित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचा है थर्ड पार्टी आवंटन केस

इस बात में इतनी सच्चाई है कि मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यालय तक पहुंच चुका है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर (Narendra Kumar Banchhor) ने पत्र लिखकर थर्ड पार्टी आवंटन को निरस्त करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में सेल का लाभ 273% बढ़ा, अमरेंदु प्रकाश बोले…

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन बोला-पॉलिसी बननी चाहिए

सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) के थर्ड पार्टी आवंटन पॉलिसी (Third Party Allocation Policy) में बदलाव के सवालों का जवाब देते हुए नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा-बीएसपी के मकान कब्जे में होने से अधिकारियों को अच्छे मकान नहीं मिल पा रहे हैं। थर्ड पार्टी के लिए भी आवास पॉलिसी में निश्चित रूप से बदलाव होना चाहिए। समय सीमा तय होनी चाहिए।

दुर्ग जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को आवास देने का विरोध हम नहीं कर रहे हैं, लेकिन सबको देना उचित नहीं है। उदाहरण के रूप में कलेक्टर, एसपी, आइजी आवास के नाम पर आवंटन हो। किसी व्यक्ति के नाम पर आवंटन बंद किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

केंद्र और राज्य सरकार मकान खाली कराती है, बीएसपी क्यों नहीं

जिस तरह से केंद्र सरकार (Central Government) या राज्य सरकार (State Government ) के आवास ट्रांसफर (Transfer) या रिटायरमेंट (Retirement) के बाद खाली कराए जाते हैं। वही पॉलिसी भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) को भी अपनानी चाहिए।

पॉलिसी में बदलाव से ही थर्ड पार्टी आवंटन पर रोक लगेगी और बीएसपी अधिकारियों को सेक्टर 9 (Sector 9) में अच्छे मकान मिल सकेंगे। अन्यथा सेक्टर 9 एरिया बीएसपी के हाथ से चला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वैदिक एनर्जी से कारोबार को बढ़ाइए, पंडित ने व्यापारियों को दिया मुफ्त में साफ्टवेयर
Next: सेल के इन कर्मचारियों-अधिकारियों का नहीं रुकेगा ईपीएस 95 हायर पेंशन

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.