Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी राव का मना 100वां बर्थडे, पत्नी, बेटी, बेटा का भी BSP से नाता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के पूर्व कर्मचारी राव का मना 100वां बर्थडे, पत्नी, बेटी, बेटा का भी BSP से नाता

Azmat ali 24/08/2025 (Last updated: 26/08/2025) 1 minute read
former-employee-of-bhilai-steel-plant-crossed-the-century-mark-celebrates-100th-birthday

भिलाई स्टील प्लांट से 1958 में यलमनचिली सूर्य वेंकटेश्वर राव जुड़े। पत्नी भी रहीं बीएसपी में रहीं। बेटे और बेटी भी बीएसपी में हैं।

  • भिलाई स्टील प्लांट से 1958 में यलमनचिली सूर्य वेंकटेश्वर राव जुड़े। पत्नी भी रहीं बीएसपी में रहीं। बेटे और बेटी भी बीएसपी में हैं।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के पूर्व कर्मचारी ने 100वां बर्थडे मनाया। उम्र का शतक जड़ने वाले पूर्व कर्मचारी के सम्मान में पूरा कुनबा जुटा। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) बीएसपी से यलमनचिली सूर्य वेंकटेश्वर राव का गहरा नाता है। पत्नी, बेटी, बेटा तक बीएसपी की नौकरी में रहे।

100 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया। भिलाई के एक होटल में पार्टी हुई। बेटी-बेटा, रिश्तेदार और खानदान के साथ शुभचिंतकों का जमावड़ा हुआ। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से 1958 से यलमनचिली सूर्य वेंकटेश्वर राव जुड़े। नौकरी का सफर बीएसपी में शुरुआत हुआ। बेटी और बेटा भी बीएसपी में नौकरी किए। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में श्री राव ने 1958 से लेकर 1986 तक कंस्ट्रक्शन विभाग में अपनी सेवाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट आवास आवंटन हेराफेरी में दोषी कोई और, फंसा रहे AGM को

श्री राव ने 17 अगस्त 2025 को 100 वर्ष पूर्ण किए है। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। राव का 100वां जन्मदिन उनके पोतों, पोतियों एवं नाती-नत्नी ने मिलकर बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर श्री राव ने भिलाई इस्पात संयंत्र एवं भिलाई को धन्यवाद कहा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: वेज रिवीजन, ग्रेच्युटी और बकाया एरियर पर केंद्रीय श्रमायुक्त ने बुलाई मीटिंग, मैनेजमेंट-यूनियन 9 सितंबर को होंगे आमने-सामने

1925 में जन्म, शिक्षक भी रहे

यलमनचिली सूर्य वेंकटेश्वर राव जी का जन्म दिनांक 17 अगस्त 1925 को पोतारलंका, कृष्णा डिस्टि‌‌क, आंध्र प्रदेश (Potaralanka, Krishna District, Andhra Pradesh) में स्वर्गीय वाय लक्षमैया पिता एवं माता वाय शेशंमा के घर हुआ था। अपनी पढ़ाई पूर्ण करने के उपरांत अपने गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: सेफी मिला श्रम मंत्री मंसुख मांडविया से, EPFO संग बैठक में SAIL की अटकी पेंशन पर ये बात

नागपुर कागजनगर में काम किया

सन 1956 में उनका विवाह सूरपनैनी पुष्पावति से हुआ। वह नागपुर की रहवासी थीं, उनसे हुआ विवाह के बाद श्री राव नागपुर आ गए। अपने परिवार के साथ कागजनगर में काम करने लगे। इस दौरान उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी के लिए आवेदन दिया। दिसंबर 1958 को भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी ज्वाइन की।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: अपना बाजार, हेल्थ सेंटर, स्कूल लीजिए लाइसेंस पर, SAIL BSL में आवेदन शुरू, पढ़ें लिस्ट

पत्नी ने भी की है बीएसपी की नौकरी, ये है परिवार

उनकी पत्नी वाय पुष्पावती ने भी दिसंबर 1961 को भिलाई इस्पात संयंत्र (BHILAI STEEL PLANT) में नौकरी ज्वाइन की। राव के चार बच्चे हैं, जो सभी भिलाई में ही रहते हैं। बड़ी बेटी पद्मावती जो एचएससीएल (HSCL) में अपनी सेवाएं देकर मैनेजर पद पर से सेवानिवृत्त हुई हैं। वहीं, उनके बड़े पुत्र वाय राजा राव भी भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके छोटे पुत्र वाय मनोज कुमार अभी भी भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं। छोटी बेटी एम जयश्री भिलाई में ही रहती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

बड़ा बेटा बॉल बैडमिंटन फेडरेशन का ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी, छोटा बेटा भी बीएसपी में

बड़े पुत्र वाय राजा राव भी भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह बीएसपी के पर्सनल, आरसीएल (RCL) और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त हुए है। बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया (Ball Badminton Federation of India) के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी हैं। छोटे पुत्र वाय मनोज कुमार बीएसपी (BSP) के मेडिकल डिपार्टमेंट (Medical Department) में कार्यरत हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट आवास आवंटन हेराफेरी में दोषी कोई और, फंसा रहे AGM को
Next: Crude Steel Production: चीन का क्रूड स्टील प्रोडक्शन 4.0% घटा, भारत का 14.0% बढ़ा

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.