Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: SESBF का पैसा NPS में ट्रांसफर करने का Board of Trustees का फैसला BSP आफिसर्स एसोसिएशन को पसंद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: SESBF का पैसा NPS में ट्रांसफर करने का Board of Trustees का फैसला BSP आफिसर्स एसोसिएशन को पसंद

Azmat ali 02/03/2026 1 minute read
BIG NEWS BSP Officers Association Approves of the Board of Trustees Decision to Transfer SESBF Funds to NPS

सभी कार्मिकों को विकल्प मिलेगा कि वे स्वैच्छिक आधार पर अपने मूल वेतन+महंगाई भत्ते का 2 प्रतिशत मासिक अंशदान एनपीएस में शिफ्ट करें।

  • एसईएसबीएफ की स्थापना वर्ष 1989 में उस समय की गई थी, जब कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर कोई पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध नहीं था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के एक्सीक्यूटीव काउंसिल की बैठक सोमवार को प्रगति भवन सिविक सेंटर भिलाई में हुई। कोलकाता में आयोजित एसईएसबीएफ (सेल कर्मचारी सेवानिवृत्ति अनुलाभ निधि) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टिस् की 50वीं बैठक में लिए गए निर्णयों का ओए-कार्यकारिणी ने स्वागत किया।

ओए-बीएसपी के पदाधिकारियों द्वारा एसईएसबीएफ एवं एसपीएस से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर जानकारी इस बैठक में दी गई एवं एसईएसबीएफ के मैनेजमेंट ट्रस्टिस् की 86वीं बैठक व एसईएसबीएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्टिस् की 50वीं बैठक में लिए गए निर्णयों का सभी सदस्यों ने स्वागत किया।

एसईएसबीएफ की स्थापना वर्ष 1989 में उस समय की गई थी, जब कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर कोई पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध नहीं था। कर्मचारियों को अतिरिक्त पेंशन लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से यह कोष बनाया गया था। कर्मचारी अपने वेतन का 2 प्रतिशत प्रतिमाह एसईएसबीएफ में अंशदान करते थे। इस फंड में कंपनी के ओर से कोई भी अंशदान नहीं किया गया।

-भारत सरकार के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के निर्देशों के अनुसार, सेल पेंशन योजना (एसपीएस) की स्थापना की गई, जिसके अंतर्गत नियोक्ता के रूप में सेल को इस योजना में अंशदान करने की अनुमति दी गई। कर्मचारियों को उक्त योजना के अनुसार एन्युटी आधारित पेंशन सेवानिवृत्ति या सेवा से पृथक्करण पर प्राप्त होती है।

-एसपीएस के अंतर्गत सेल पेंशन ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसने योजना के अंतर्गत प्राप्त पेंशन अंशदान को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में निवेश करने का विकल्प चुना, जो आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सीसीडी (आयकर अधिनियम, 2025 की धारा 124 में सम्मिलित किए जाने हेतु) के अंतर्गत अधिसूचित है।

-कार्मिकों के वेतन से एसईएसबीएफ के लिए मूल वेतन+महंगाई भत्ता का 2 प्रतिशत की दर से की जा रही कटौती 1 अप्रैल 2026 से (अर्थात मार्च 2026 का वेतन, जो अप्रैल 2026 में देय होगा) बंद कर दी जाएगी।

-31 मार्च 2026 तक प्रत्येक अंशदाता के एसईएसबीएफ खाते में संचित अंशदान एवं उस पर अर्जित आय/ब्याज की शेष राशि आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात संबंधित कार्मिकों के एनपीएस खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

-सभी कार्मिकों को यह विकल्प प्रदान किया जाएगा कि वे स्वैच्छिक आधार पर अपने मूल वेतन+ महंगाई भत्ता का 2 प्रतिशत मासिक अंशदान अपनी संबंधित एनपीएस खाते (एसपीएस के अंतर्गत) में, कंपनी द्वारा किए जा रहे नियमित/आवधिक अंशदान के अतिरिक्त, जारी रख सकें।

-एसईएसबीएफ के ट्रस्टिस् ने राजीव पांडेय, अध्यक्ष, एसईएसबीएफ एवं पवन कुमार अग्रवाल, सचिव को सम्मिलित करते हुए प्रबंध समिति को ट्रस्ट के समापन एवं निधि के एनपीएस में अंतरण की प्रक्रियाओं/व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने तथा मध्यावधि में सेवानिवृत्त/सेवा से पृथक होने वाले कार्मिकों के मामलों का निपटान करने हेतु अधिकृत किया है।

  • बीएसपी ओए के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, ओए-बीएसपी महासचिव अंकुर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष रेमी थॉमस, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्या, अनु. पी सहित जोनल प्रतिनिधिगण सुष्मिता पाटला सोमेश द्विवेदी, विकास सिंहा, एम के गुलाटी, विवेक सिंह चौहान, एस के नगाले, अंकुर राठौर, एच एल सोनवानी, विनीत वर्मा, टी के सिन्हा, रोहित हरित, विनिता वर्मा, डॉ. तनुजा आनंद, डॉ. नीला, नीरजा शर्मा, के. संगीता आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Holi 2026: छत्तीसगढ़ में कहीं भी नहीं खुलेगी 4 मार्च को दारू की दुकान, क्लब, बार पर पुलिस की नज़र
Next: IDBI बैंक का होगा निजीकरण, 9 मार्च को अधिकारी-कर्मचारी करेंगे भूख-हड़ताल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.