Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में आंतरिक संसाधनों से विकसित कन्वेयर गैलरी की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में आंतरिक संसाधनों से विकसित कन्वेयर गैलरी की सौगात

Azmat ali 02/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Gets in-House Developed Conveyor Gallery

साइलो संख्या-31 से नवस्थापित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया।

  • संपूर्ण कार्य सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा आंतरिक संसाधनों से सीओ एंड सीसी विभाग के सक्रिय सहयोग एवं उत्कृष्ट समन्वय से संपन्न किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र ने संचालन उत्कृष्टता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। सीओ एंड सीसी विभाग के साइलो संख्या-31 से नवस्थापित कन्वेयर गैलरी का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएँ) अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) प्रकाश कुमार तथा मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसी) भास्कर प्रसाद सहित सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस एवं सीओ एंड सीसी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सीओ एंड सीसी विभाग स्थित साइलो संख्या-29 एवं साइलो संख्या–31 से दो नई कन्वेयर गैलरियों का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ होने के साथ ही संयंत्र में सीडीआई कोयले की आपूर्ति अब टिपर्स के माध्यम से सीधे ब्लास्ट फर्नेस तक सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस नई व्यवस्था से प्रतिवर्ष लगभग ₹10 करोड़ की अनुमानित लागत बचत होने की संभावना है। साथ ही, इस परियोजना से कोयला परिवहन हेतु रेलवे वैगनों पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे संभावित परिवहन विलंब तथा डेमरेज शुल्क में भी कमी आएगी जिसके परिणामस्वरूप संयंत्र का लॉजिस्टिक प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित, दक्ष एवं समयबद्ध बनेगा।

उल्लेखनीय है कि यह संपूर्ण कार्य सेंट्रल मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग द्वारा अपने आंतरिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए, सीओ एंड सीसी विभाग के सक्रिय सहयोग एवं उत्कृष्ट समन्वय से संपन्न किया गया। यह उपलब्धि संयंत्र की तकनीकी दक्षता, आत्मनिर्भरता तथा सुदृढ़ अंतर-विभागीय तालमेल का सशक्त उदाहरण है।

यह परियोजना न केवल लॉजिस्टिक दक्षता में वृद्धि एवं लागत अनुकूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी, बल्कि सामग्री हैंडलिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो एयरपोर्ट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर मुख्य सचिव से मिले कुमार अमित, BSL प्रोजेक्ट पर ये बोले…
Next: Holi 2026: छत्तीसगढ़ में कहीं भी नहीं खुलेगी 4 मार्च को दारू की दुकान, क्लब, बार पर पुलिस की नज़र

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.