Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो रेलवे स्टेशन पर DIC BK Tiwari ने काटा इस्पात उद्यान का फीता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो रेलवे स्टेशन पर DIC BK Tiwari ने काटा इस्पात उद्यान का फीता

Azmat ali 29/08/2025 1 minute read
DIC BK Tiwari Cut the Ribbon of the Ispat Garden at Bokaro Railway Station

निदेशक प्रभारी बोले-बोकारो इस्पात संयंत्र सदैव सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रणी रहा है।

  • निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी ने किया बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में ‘इस्पात उद्यान’ का लोकार्पण।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल द्वारा बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में विकसित ‘इस्पात उद्यान’ का लोकार्पण निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (एसआरयू) पी. के. रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी. आर. मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ) अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, बोकारो क्षेत्र के क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक विनीत कुमार, बीएसएल के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, बीएसएल एवं भारतीय रेलवे के वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में बोकारो नगरवासी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बड़ी संख्या में कर्मचारी हो रहे रिटायर, इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 ने थमाया जमा पूंजी का चेक

‘इस्पात उद्यान’ का विकास बीएसएल द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत किया गया है। यह उद्यान न केवल हरियाली और सौंदर्य का अनुपम संगम प्रस्तुत करता है, बल्कि देश की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को भी मजबूती प्रदान कर रहा है। यहाँ स्वदेशी निर्माण एवं प्रौद्योगिकी की महत्ता को प्रदर्शित करने वाला स्मारक स्थापित किया गया है।

साथ ही आकर्षक वाटर फाउंटेन, सुसज्जित पाथवे, हरित वृक्ष-पौधे एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। विभिन्न सौंदर्यवर्धक संरचनाएँ इस उद्यान की शोभा को और भी निखार रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

इस अवसर पर निदेशक प्रभारी बीरेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र सदैव सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अग्रणी रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘इस्पात उद्यान’ यात्रियों के लिए विश्राम और आनंद का एक आकर्षक केंद्र बनेगा तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उद्यान बोकारो शहर की नई पहचान बनेगा और इसकी सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 हायर पेंशन: BSL अधिकारी-कर्मचारी परेशान, BSOA महासचिव अजय पांडेय ने लिखा लेटर-EPFO Ranchi अपनाए Rourkela का फॉर्मूला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बड़ी संख्या में कर्मचारी हो रहे रिटायर, इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 ने थमाया जमा पूंजी का चेक
Next: SAIL SRU और IOCL में MOU साइन: रामगढ़ एसआरयू संयंत्र को मिलेगी पाइप्ड नेचुरल गैस PNG

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.