Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 22 सितंबर से पहले, अध्यक्ष पद पर 5वीं बार एनके बंछोर मैदान में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 22 सितंबर से पहले, अध्यक्ष पद पर 5वीं बार एनके बंछोर मैदान में

Azmat ali 31/08/2025 1 minute read
Breaking News BSP Officers Association Elections before September 22 NK Banchhor on the Post of President for the 5th time 1

चुनाव अधिकारी महाप्रबंधक एचआर जेएन ठाकुर, संदीप झा, विकास चंद्रा महाप्रबंधक (एचआर), सैफुद्दीन फजली, सहायक प्रबंधक (एचआर)।

  • अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक और 44 जोनल प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा।

अज़मत अली, भिलाई। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। नई कमेटी गठित करने के लिए 22 सितंबर से पहले तक चुनाव कराने की तैयारी है। सोमवार सुबह 10 बजे तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

संभव है कि विश्वकर्मा पूजा के बाद 18-19 सितंबर को भी मतदान कराया जा सकता है। 16 सितंबर को बीएसपी ओए की आमसभा है। नियम के तहत आमसभा से 7 दिनों के भीतर चुनाव कराना है। इसलिए 22 सितंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी होनी है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में

बीएसपी ओए के सत्र 2025-27 के लिए इस बार 2344 अधिकारी मतदान में हिस्सा लेंगे। 31 अगस्त तक ऑनरोल रहने वाले अधिकारी को वोट डालने का अधिकार है।

जानिए किस पद पर होगा चुनाव

1: अध्यक्ष
1: जनरल सेक्रेटरी
1: कोषाध्यक्ष
44: जेडआर

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

पहली बार जेएन ठाकुर बने चुनाव अधिकारी

इस बार के चुनाव अधिकारी बदल दिए गए हैं। चुनाव अधिकारी के रूप में जीएम जेएन ठाकुर, जीएम संदीप झा, जीएम विकास चंद्रा, असिस्टेंट मैनेजर सैफुद्दीन फज़ली-एलएंडडी जिम्मेदारी दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व DIC BK Tiwari सीटू दफ्तर में बोले-प्रोडक्शन होगा 9.2 एमटी, रिटायरमेंट के बाद भी BSL का देंगे साथ

2016 से लगातार अध्यक्ष हैं एनके बंछोर

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर पांचवीं बार दावेदारी करने जा रहे हैं। साल 2015 से वह अध्यक्ष हैं। एनके बंछोर ओए अध्यक्ष के साथ ही स्टील एक्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी के चेयरमैन व एनसीओए के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं।

अक्ब्टूबर 2026 तक सेफी का और एनसीओए का जून 2027 तक कार्यकाल है। एनके बंछोर का रिटायरमेंट 2029 में है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर 2015 से अंकुर मिश्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

आफिसर्स एसोसिएशन की काउंसिल 2023-25 की अंतिम बैठक सम्पन्न

आफिसर्स एसोसिएशन, बीएसपी के महासचिव परविन्दर सिंह ने जानकारी दी कि 29 अगस्त 2025 को ओए काउंसिल 2023-25 की अंतिम बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में ओए आय-व्यय लेखा 2024-25 को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इस बैठक में ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर द्वारा ईपीएस-95 हायर पेंशन एवं सेल पेंशन कारपस (एनपीएस में जमा राशि) में मासिक तीन प्रतिशत जमा होने वाली राशि को नौ प्रतिशत करने हेतु इस्पात मंत्रालय एवं सेल प्रबंधन से हुई सार्थक चर्चा के विषय में जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: भावी डीआइसी का बतौर ईडी वर्क्स बोकारों में स्वागत, BSOA पदाधिकारियों ने सेफ्टी, प्रोडक्शन पर ये कहा…

ओए अध्यक्ष एवं महासचिव ने अपने उद्बोधनों में 2023-25 के कार्यकाल के दौरान ओए-कार्यकारिणी एवं ओए सदस्यों के सतत सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में उनके सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस बैठक में ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष माइंस नितेश छत्री, सचिव द्वय संजय तिवारी, जेपी शर्मा एवं जोनल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: प्रोविडेंट फंड रिफंडेबल लोन और एडवांस की सीमा अब 75 लाख तक, IISCO Steel Plant Burnpur के कर्मचारियों को राहत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व DIC BK Tiwari सीटू दफ्तर में बोले-प्रोडक्शन होगा 9.2 एमटी, रिटायरमेंट के बाद भी BSL का देंगे साथ
Next: BSL DIC बीके तिवारी को CISF की सलामी, इस्पात भवन को प्रणाम, डीआइसी आलोक वर्मा, अतनु भौमिक खींचते दिखे गाड़ी, देखें फोटो

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.