Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL DIC बीके तिवारी को CISF की सलामी, इस्पात भवन को प्रणाम, डीआइसी आलोक वर्मा, अतनु भौमिक खींचते दिखे गाड़ी, देखें फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL DIC बीके तिवारी को CISF की सलामी, इस्पात भवन को प्रणाम, डीआइसी आलोक वर्मा, अतनु भौमिक खींचते दिखे गाड़ी, देखें फोटो

Azmat ali 31/08/2025 1 minute read
BSL DIC BK Tiwari gets CISF Guard of Honour, Becomes Emotional During Farewell Ceremony 4

30 जून 2017 को बीके तिवारी महाप्रबंधक (कोक ओवन) और 27 सितंबर 2019 से मुख्य महाप्रबंधक के रूप में प्रमोट हुए।

  • बीरेंद्र कुमार तिवारी ने 15 जुलाई 1989 को सेल/बोकारो स्टील प्लांट में शामिल हुए थे।
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल रांची से अपनी स्कूली शिक्षा और सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची से इंटरमीडिएट (विज्ञान) किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी की भावुक पल में विदाई हो गई। सीआइएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बीके तिवारी को प्रशासनिक भवन से विदा किया गया। जाते वक्त बीके तिवारी भावुक हो गए। जाते-जाते प्रशासनिक भवन की धरती को प्रणाम कर विदा हुए।

इस दौरान रस्म अदायगी का निर्वहन करते हुए राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज अतिरिक्त प्रभार बोकारो आलोक वर्मा, पूर्व डीआइसी आरएसपी अतनु भौमिक, ईडी, सीजीएम संग बीके तिवारी के वाहन को सम्मानपूर्वक खींचते नजर आए।

बीआईटी सिंदरी से बी-टेक

पूर्व डीआईसी Birendra Kumar Tiwari ने BIT Sindri से B.Tech (Metallurgy) किया है। एक कुशल टेक्नोक्रेट और प्रशासक बीरेंद्र कुमार तिवारी ने 15 जुलाई 1989 को सेल/बोकारो स्टील प्लांट में शामिल हुए। इससे पहले, उन्होंने सेंट जॉन्स हाई स्कूल, रांची से अपनी स्कूली शिक्षा और सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से इंटरमीडिएट (विज्ञान) किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 22 सितंबर से पहले, अध्यक्ष पद पर 5वीं बार एनके बंछोर मैदान में

कोक ओवन से शुरू हुआ था कॅरियर

बीके तिवारी ने बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन विभाग से प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में सेल में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने लगभग तीस वर्षों तक कोक ओवन विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया और विभाग के संचालन के विभिन्न पहलुओं का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में

2017 में बने थे कोक ओवन के जीएम

30 जून 2017 को बीके तिवारी महाप्रबंधक (कोक ओवन) के पद पर पदोन्नत किया गया, जिसे बाद में 27 सितंबर 2019 से मुख्य महाप्रबंधक के रूप में पुनः नामित किया गया। 01 अगस्त 2020 को उन्हें संक्षिप्त अवधि के लिए बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (सेवाएं) का दायित्व सौंपा गया।

कोलियरीज डिवीजन में भी दे चुके सेवा

बीके तिवारी को 01 जून 2021 से कार्यकारी निदेशक (कोलियरीज डिवीजन) के रूप में पदोन्नत किया गया, जहां उन्होंने लगभग एक वर्ष बिताया। कोलियरीज डिवीजन में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कोलियरीज डिवीजन के तहत खदानों की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए कई पहल कीं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

बीपीएससीएल के निदेशक मंडल में भी थे

बीके तिवारी को 15 जून 2022 को बोकारो स्टील प्लांट के कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) के रूप में स्थानांतरित किया गया। बोकारो स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक के रूप में अपना नया कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने वर्क्स डिवीजन के प्रमुख के रूप में संयंत्र का नेतृत्व जारी रखा।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व DIC BK Tiwari सीटू दफ्तर में बोले-प्रोडक्शन होगा 9.2 एमटी, रिटायरमेंट के बाद भी BSL का देंगे साथ

एक दूरदर्शी नेता, टेक्नोक्रेट और प्रशासक, श्री तिवारी को प्लांट संचालन के विभिन्न पहलुओं में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वह बोकारो पावर सप्लाई कंपनी (पी) लिमिटेड (बीपीएससीएल) के निदेशक मंडल में भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 22 सितंबर से पहले, अध्यक्ष पद पर 5वीं बार एनके बंछोर मैदान में
Next: बीएसपी अफसरों, खिलाड़ियों संग संभाग आयुक्त, कलेक्टर, सांसद, विधायक, महापौर ने चलाई साइकिल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.