Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL Expansion Project: बोकारो स्टील प्लांट का विकास या विनाश, गेंद राज्य सरकार के पाले में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL Expansion Project: बोकारो स्टील प्लांट का विकास या विनाश, गेंद राज्य सरकार के पाले में

Azmat ali 01/09/2025 (Last updated: 01/09/2025) 1 minute read
BSL Expansion Project Big News on Modernization of Bokaro Steel Plant

नौकरी की मांग आदि विषयों को लेकर बोकारो स्टील प्लांट का गेट जाम करने, करोड़ों के नुकसान और उथल-पुथल से कंपनी दहल चुकी है।

  • फाइनल नहीं हुआ है कि बीएसएल के प्रोजेक्ट को भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) शिफ्ट कर दिया जाए या नहीं।
  • बोकारो स्टील प्लांट के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पर भी नजर टिकी हुई है कि क्या वह इस मुहिम पर कुछ प्रयास करेंगे?
  • बोकारो स्टील प्लांट एक्सपांशन प्रोजेक्ट पर छुटभैय्या नेताओं ने फैलाया रायता। पूरा फंड भिलाई होगा शिफ्ट या कोई और दांव।
  • प्लांट के लिए किसी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि ब्राउनफील्ड विस्तार बोकारो स्टील प्लांट के मौजूदा परिसर में ही किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज़, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) बोकारो को लेकर सख्त रुख अपना चुका है। बोकारो स्टील प्लांट प्रोजेक्ट पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका।

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना (Modernization and Expansion Project) की गेंद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के पाले में डाल दी गई है। अप्रैल में हुई हिंसा की वजह से सेल प्रबंधन ने बोकारो स्टील प्लांट के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट हादसे पर 2 GM सस्पेंड, कार्यवाहक DIC आलोक वर्मा एक्शन में

जब तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती, तब तक यहां किसी तरह का प्रयास होता नहीं दिख रहा है। विस्थापितों द्वारा नौकरी की मांग आदि विषयों को लेकर बोकारो स्टील प्लांट का गेट जाम करने, करोड़ों के नुकसान और उथल-पुथल से कंपनी दहल चुकी है। अगर, प्रोजेक्ट कहीं और गया तो इसका नुकसान बोकारोवासियों को होगा। बीएसएल पर निभर उद्योग और कारोबार को भी प्रभावित होना पड़ेगा। विकास के बजाय विनाशा से सामना हो सकता है।

हिंसा के समय पुलिस-प्रशासन के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। मदद के बजाय सीधेतौर पर आरोपी बना दिया गया था। वहीं, आंदोलनकारी अपने पक्ष में मजबूती से दावा करते हैं। प्रबंधन को ललकार रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व AGM अनिल सिंह के बेटे ने की आत्महत्या

 

बीएसएल का प्रोजेक्ट Bhilai Steel Plant आएगा या नहीं, तय नहीं

सेल प्रबंधन का कहना है कि ऐसे बिगड़े माहौल में पैसा फंसाना उचित नहीं है। इसलिए बीएसएल प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। साथ ही अब तक यह भी फाइनल नहीं हुआ है कि बीएसएल के प्रोजेक्ट को भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) शिफ्ट कर दिया जाए या नहीं।

सच्चाई यह है कि अभी राज्य सरकार पर नज़र रखी जा रही है कि कहां तक और कितनी मदद मिलेगी। अगर, सकारात्मक रिजल्ट नहीं आया तो बोकारो का हक भिलाई आना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व DIC BK Tiwari सीटू दफ्तर में बोले-प्रोडक्शन होगा 9.2 एमटी, रिटायरमेंट के बाद भी BSL का देंगे साथ

25000 करोड़ का निवेश

बता दें कि सेल द्वारा बोकारो इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण और ब्राउनफील्ड विस्तार के माध्यम से बोकारो में लगभग 25000 करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान लगाया गया है, जो फिलहाल, अधर में लटका हुआ है।

जन सुनवाई तक हो चुकी थी

सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। टेंडर होने जा रहा था। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बोकारो में सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के मौजूदा 5.77 एमटीपीए से 9.10 एमटीपीए हॉट मेटल और 5.006 एमटीपीए से 8.806 एमटीपीए क्रूड स्टील के प्रस्तावित विस्तार-सह-आधुनिकीकरण के लिए 15 जुलाई को बोकारो क्लब में एक लोक सुनवाई आयोजित की थी।

मेनका, निदेशक परियोजनाएं, भूमि एवं पुनर्वास, बोकारो ने बैठक की अध्यक्षता की। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रांची से गीता एक्का और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, धनबाद से विवेक कुजूर ने जन सुनवाई तक हो चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: रिटायर्ड अधिकारी का लाखों रुपए फंसा, BSL-EPFO रांची पर उठी अंगुली, बेटी की शादी से पहले तनाव

अब आगे क्या उम्मीद है…

बोकारो स्टील प्लांट के जानकार बताते हैं कि नकारात्मकता को छोड़ देना चाहिए। सकारात्मक दिशा में बोकारो का फैसला होना चाहिए। बीएसएल प्रबंधन और शहर वाले तालमेल बनाकर आगे बढ़ सकते हैं।

बोकारो स्टील प्लांट के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा पर भी नजर टिकी हुई है कि क्या वह इस मुहिम पर कुछ प्रयास करेंगे? अगर, ऐसा होता है तो बोकारो का प्रोजेक्ट बच जाएगा। अन्यथा बोकारो को भारी नुकसान होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

किसी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं

प्लांट के लिए किसी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि ब्राउनफील्ड विस्तार बोकारो स्टील प्लांट के मौजूदा परिसर में ही किया जाएगा। लोक सुनवाई में बोकारो जिले के 200 से अधिक निवासियों ने भाग लिया था और लोक सुनवाई के दौरान रोजगार, टाउनशिप, पर्यावरण संरक्षण, विस्थापन आदि से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अपने प्रश्न व सुझाव रखे थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में Police लाई करोड़ों का गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, ASP-GM के सामने SMS 3 में जलकर खाक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में Police लाई करोड़ों का गांजा, ब्राउन शुगर, हेरोइन, ASP-GM के सामने SMS 3 में जलकर खाक
Next: Breaking News: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 19 सितंबर को, यहां होगा मतदान

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.