Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SESBF संकट, SAIL पेंशन ट्रस्ट-एनपीएस पर प्रबंधन संग बैठक, नेताओं ने दिया ये जवाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SESBF संकट, SAIL पेंशन ट्रस्ट-एनपीएस पर प्रबंधन संग बैठक, नेताओं ने दिया ये जवाब

Azmat ali 04/09/2025 1 minute read
Crisis-on-SESBF-Meeting-with-Management-Regarding-SAIL-Pension-Trust-NPS-Leaders-Response 1

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट के यूनियन नेताओं और ईडी एचआर पवन कुमार के बीच इस्पात भवन में चर्चा हुई।

  • SAIL Employees Superannuation Benefit Fund-SESBF को लेकर श्रमिक नेताओं ने प्रबंधन को तत्काल जवाब नहीं दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Employees Superannuation Benefit Fund-SESBF से कर्मचारियों-अधिकारियों का पैसा निकालकर एनपीएस में डालने की सहमति ली जा रही है। सेल पेंशन ट्रस्ट और सेल कर्मचारी सेवानिवृत्ति लाभ निधि-एसईएसबीएफ का लाभ एक साथ नहीं ले सकते हैं। इस पर कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को समझाने का दौर शुरू हो गया है।

इसी को लेकर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने बीएमएस, इंटक, सीटू आदि नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। प्रबंधन की बातों पर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट के यूनियन नेताओं की प्रतिक्रिया आ गई है। सेल कर्मचारी सेवानिवृत्ति लाभ निधि-एसईएसबीएफ (SAIL Employees Superannuation Benefit Fund-SESBF) को लेकर श्रमिक नेताओं ने प्रबंधन से जो कुछ कहा-इस खबर में पढ़िए।

ये खबर भी पढ़ें: अधिकारियों के स्टील क्लब के सचिव को कर्मचारियों के इस्पात क्लब का बनाया अध्यक्ष, हंगामा शुरू, सांसद तक पहुंचा केस

दिनेश कुमार पांडेय-अध्यक्ष, बीएमएस भिलाई

आज मैनेजमेंट के साथ मीटिंग में ED (HR) पवन कुमार ने यह विषय विस्तार से रखा। इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर हम लोगों ED HR पवन कुमार एवं उनके साथ उपस्थित प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। चर्चा पश्चात मैंने कहा कि हमारी यूनियन में पदाधिकारीयों से विस्तृत चर्चा, कर्मचारियों से चर्चा फीडबैक के पश्चात ही यूनियन अपना फाइनल View मैनेजमेंट के सामने रखेगी। तत्काल जवाब देना संभव नहीं है। यूनियन बगैर पदाधिकारियों से चर्चा किए कोई फैसला नहीं लेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SESBF-सेल पेंशन ट्रस्ट एक साथ गैर कानूनी, जमा पैसा एनपीएस में डालने की तैयारी, फीडबैक ले रहा SAIL

वंश बहादुर सिंह-महासचिव, इंटक

सेल कर्मचारी सेवानिवृत्ति लाभ निधि-एसईएसबीएफ को लेकर जिस तरह की बात कही जा रही है। वह काफी गंभीर विषय है। चर्चा-परिचर्चा किए बगैर जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं हो सकता है। यूनियन केंद्रीय-स्थानीय नेताओं और कर्मचारियों से चर्चा करेगी।

एसईएसबीएफ और सेल पेंशन ट्रस्ट के नेताओं से बात करेंगे। फिर किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। प्रबंधन ने अपनी बात रखी है। हम लोगों ने यही कहा है कि पहले चर्चा करेंगे, जो बेहतर होगा, वही निर्णय लेंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा भी शामिल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन ही 15 जेडआर ले गए फॉर्म, 11 जमा, कोषाध्यक्ष पर ये चेहरा सामने

विजय कुमार जांगड़े-अध्यक्ष, सीटू

कार्यपालक निदेशक (एचआर) पवन कुमार ने SESBF फंड को NPS में डालने के संदर्भ में राय लेने के लिए सीटू यूनियन को आमंत्रित किया था। इस विषय पर सीटू यूनियन ने कहा कि एनपीएस में पैसा डालने के पूर्व कार्यकारिणी की बैठक में विचार करेगी तथा कर्मचारियों के बीच में भी इस बात को स्पष्ट रूप से रखा जाएगा। उनसे सहमति ली जाएगी।

ये खबरभी पढ़ें: Employee Pension Scheme 1995: ईपीएफओ को घसीट ले गए हाईकोर्ट तक, लेकर रहेंगे ईपीएस 95 हायर पेंशन

तत्पश्चात अपने केंद्रीय नेताओं को इसकी जानकारी दी जाएगी। उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सीटू यूनियन किसी भी शर्त पर कर्मचारियों का अहित नहीं चाहते हुए किसी प्रकार का नुकसान नहीं करना चाहती। बैठक में सीटू भिलाई के अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े और सहायक कामरेड केवेंद्र सुन्दर शामिल हुए थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल के भविष्य पर निर्भर है कर्मचारियों का सुनहरा भविष्य, SC-ST कर्मियों की पोस्टिंग पर उठे सवाल
Next: Bhilai Steel Plant: बीएसपी के ठेका श्रमिकों को दें 20% बोनस, 32 हजार तक हो रही रकम

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.