Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: SAIL-SEFI मीटिंग 24 को, वेज रिवीजन, बकाया PRP, पर्क्स के ब्याज, वेतन विसंगति पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: SAIL-SEFI मीटिंग 24 को, वेज रिवीजन, बकाया PRP, पर्क्स के ब्याज, वेतन विसंगति पर फोकस

Azmat ali 21/10/2025 1 minute read
Breaking News SAIL-SEFI Meeting on 24th Focus on Wage Revision Pending PRP Interest on Perks Pay Discrepancy (1)

जेओ बैच की वरिष्ठता, वेतन-विसंगति, नई जेओ पॉलिसी, यूनिफॉर्म एचआरए पॉलिसी, पेंशन, प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव पर बात होगी।

  • सेल के सभी प्लांट के ओए पदाधिकारियों के अलावा नगरनार, आरआइएनएल, मेकॉन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। 24 अक्टूबर को सेल प्रबंधन और स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी पदाधिकारियों के बीच बड़ी बैठक दिल्ली में होने जा रही है। इस बैठक में अधिकारियों के लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बकाया राशि के भुगतान पर भी खुलकर बातचीत की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द अधिकारियों को बकाया पैसा मिल सके।

सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। वहां 23 अक्टूबर को सेफी पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें सेल के सभी प्लांट के ओए पदाधिकारियों के अलावा नगरनार, आरआइएनएल, मेकॉन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। संयुक्त रूप से एक एजेंडा बनाया जाएगा, जिस पर सेल प्रबंधन, मेकॉन प्रबंधन, इस्पात मंत्रालय में चर्चा की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: 1300-1400 करोड़ एरियर का दिए नहीं, हजारों करोड़ का नुकसान, BAKS बोला-कैग आपत्तियों पर SAIL अफसरों पर कार्रवाई करें इस्पात सचिव

सेल अधिकारियों का नया पे-रिवीजन होने वाला है। आरआइएनएल का पे-रिवीजन रुका हुआ है। ग्रेच्युटी को लेकर भी विवाद है। मेकॉन का 11 माह का पर्क्स का पैसा अब तक अधिकारियों को नहीं मिल सका है। मंत्रालय और मेकॉन प्रबंधन से मिलकर चर्चा होगी।

इधर-आरआइएनएल को बचाने की मुहिम अब भी जारी है। आरआइएनएल, नगरनार, मेकॉन, सेल को मर्ज करके मेगा पीएसयू बनाने की मांग फिर से उठाई जाएगी।

सेफी चेयरमैन एनके बंछोर के मुताबिक सेल अधिकारियों का एक इंक्रीमेंटेल पीआरपी रुका हुआ है। 2018-19 का पैसा अब भी फंसा हुआ। डीपीई ने निगेटिव मार्क दिया था। उस समय 5 प्रतिशत के बजाय 3 प्रतिशत ही पीआरपी दिया गया था। इसी 2 प्रतिशत की मांग की जा रही है। अगर प्रबंधन राजी हुआ तो बात बन जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: प्राइवेट अस्पतालों की लूट से परेशान रेलवे ने भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल से किया अनुबंध

जानिए और किस मुद्दों पर होगी चर्चा

सेल अधिकारियों के 11 माह के पर्क्स का ब्याज, जेओ बैच की सीनियारिटी, वेतन-विसंगति, नई जेओ पॉलिसी बनाने, यूनिफॉर्म एचआरए पॉलिसी, पेंशन, प्रमोशन पॉलिसी में बदलाव, हॉस्पिटल, टाउनशिप को लेकर मंथन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेल के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर, BSP, BSL, RSP, ISP से भेजे गए दूसरे राज्यों में

टाउनशिप और अस्पताल को बचाना है

टाउनशिप के अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी को दूर करने, कॉर्डियो, नेफ्रो विभाग पर फोकस, टाउनशिप की लैंड और बिल्डिंग को बचाना, माइंस के आवास को बेहतर करने पर भी बातचीत की जाएगी। प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ ही सुविधाएं भी बढ़ाना है।

ये खबर भी पढ़ें: धनतेरस से पहले SAIL अधिकारियों पर धनवर्षा, खाते में आया PRP का पैसा, अधिकतम 8 लाख, पढ़ें किसको-कितना मिला

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1300-1400 करोड़ एरियर का दिए नहीं, हजारों करोड़ का नुकसान, BAKS बोला-कैग आपत्तियों पर SAIL अफसरों पर कार्रवाई करें इस्पात सचिव
Next: बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन बनाए नए पुर्जे, डायरेक्टर इंचार्ज से मिले पदाधिकारी

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.