Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: प्राइवेट अस्पतालों की लूट से परेशान रेलवे ने भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल से किया अनुबंध
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

Big News: प्राइवेट अस्पतालों की लूट से परेशान रेलवे ने भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल से किया अनुबंध

Azmat ali 20/10/2025 (Last updated: 20/10/2025) 1 minute read
Big News South East Central Railway signs contract with Sector 9 Hospital of Bhilai Steel Plant

South East Central Railway ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं रिसर्च सेन्टर से अनुबंध साल 2027 तक के लिए किया है।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र से अनुबंध करना कुछ लोगों को आश्चर्यजनक लग रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं रिसर्च सेन्टर (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Centre) से समझौता किया है। रेल कर्मचारी-अधिकारी और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज सेक्टर 9 हॉस्पिटल में किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (Chief Medical Superintendent Divisional Railway Hospital) की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। भिलाई स्टील प्लांट (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं रिसर्च सेन्टर से अनुबंध साल 2027 तक के लिए किया गया है।

रेलवे लाभार्थियों के इलाज हेतु चिकित्सा विभाग रायपुर मंडल द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं रिसर्च सेन्टर (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Centre) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) से अनुबंध (Contract) 21 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2027 तक है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी.एस. काशीपति के मुताबिक रेल कर्मचारियों का एवं उनके आश्रितों को इलाज कराने का अनुबंध किया गया है।

दूसरी ओर बीएसपी कार्मिक हैरानी जता रहे हैं। कार्मिकों का कहना है कि एक तरफ जहां बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेक्टर 9 अस्पताल अपने मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर रहे हें। वही रेलवे द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र से अनुबंध करना कुछ लोगों को आश्चर्यजनक लग रहा है।

लेकिन यह भी कहा जा रहा है रेलवे द्वारा पिछले कई वर्षों से रायपुर के कई निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध थे। लेकिन रेलवे को बहुत बड़ी राशि उन निजी अस्पतालों को चुकानी पड़ रही थी। या यू कहें निजी अस्पतालों की लूट से परेशान होकर रेलवे ने यह रास्ता अपनाया।

लेकिन सोचने वाली बात यह है खुद ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे इस अस्पताल में रेलवे के मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती होगी या नहीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर, BSP, BSL, RSP, ISP से भेजे गए दूसरे राज्यों में
Next: 1300-1400 करोड़ एरियर का दिए नहीं, हजारों करोड़ का नुकसान, BAKS बोला-कैग आपत्तियों पर SAIL अफसरों पर कार्रवाई करें इस्पात सचिव

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.