Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 1300-1400 करोड़ एरियर का दिए नहीं, हजारों करोड़ का नुकसान, BAKS बोला-कैग आपत्तियों पर SAIL अफसरों पर कार्रवाई करें इस्पात सचिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1300-1400 करोड़ एरियर का दिए नहीं, हजारों करोड़ का नुकसान, BAKS बोला-कैग आपत्तियों पर SAIL अफसरों पर कार्रवाई करें इस्पात सचिव

Azmat ali 21/10/2025 (Last updated: 21/10/2025) 1 minute read
Steel Secretary Should Take Action Against SAIL Officers on CAGs Objections BAKS (1)

गलत इन्वेंट्री प्रबंधन तथा कोयले के अत्याधिक खपत के मुद्दे पर कैग द्वारा की गई आपत्तियों पर बीएकेएस ने लिखा पत्र।

  • भारी आर्थिक नुकसान पर एक रिपोर्ट 29 जुलाई 2025 को संसद में पेश की गई थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल को लेकर कैग की रिपोर्ट ने कई सवाल उठाए हैं। इस पर बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने इस्पात सचिव को पत्र लिखकर दोषी तथा जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कारवाई करने की मांग की है।

भारत के नियंत्रक एवं लेखा परिक्षक ने सेल के गलत इंवेंट्री नीतियों तथा कोयले की अत्याधिक खपत के कारण सेल को हुए भारी आर्थिक नुकसान पर एक रिपोर्ट दिनांक 29 जुलाई 2025 को संसद में पेश किया है। जिसमें सेल प्रबंधन की गलत कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाया गया है। गलत प्रबंधकीय क्षमता के कारण कंपनी को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: प्राइवेट अस्पतालों की लूट से परेशान रेलवे ने भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल से किया अनुबंध

कैग द्वारा दर्ज की गई आपत्तियाँ

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने इन्वेंट्री के लिए कोई मानक तय नहीं किया था। कच्चे माल, अर्ध-तैयार माल और तैयार माल की प्रति टन लागत, इस तथ्य के बावजूद कि 2016-17 से 2022-23 के दौरान औसतन, इसकी इन्वेंट्री ₹21,698 करोड़ थी, जो इसकी वर्तमान परिसंपत्तियों का लगभग 67 प्रतिशत है।

सेल लौह अयस्क, कोक, सिंटर जैसे कच्चे माल के स्टॉक स्तर को बनाए रखने में विफल रहा, जिसके कारण ब्लास्ट फर्नेस को ऑफ-ब्लास्ट अवस्था में रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप राउरकेला, बोकारो और दुर्गापुर इस्पात संयंत्रों में 9.32 लाख टन हॉट मेटल का उत्पादन और ₹1,231.52 करोड़ का संभावित राजस्व अर्जित करने में असमर्थता रही।

सेल नॉन मूविंग इन्वेंट्री के मानदंडों को बनाए नहीं रख सका, क्योंकि नॉन मूविंग इन्वेंट्री सेल में कुल इन्वेंट्री के 6.10 प्रतिशत से 8.38 प्रतिशत के बीच थी, जो 2016-17 से 2022-23 के दौरान कुल इन्वेंट्री के तीन प्रतिशत के मानदंड से हमेशा अधिक थी।

सेल संयंत्रों में भंडार और पूर्जों की कुल गैर-चलती इन्वेंट्री 2016-17 में ₹137.40 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में ₹212.57 करोड़ हो गई, जो ₹75.17 करोड़ (55 प्रतिशत) की वृद्धि दर्शाती है। आवश्यकता पर विचार किए बिना इन्वेंट्री की अधिक खरीद के परिणामस्वरूप गैर-चलती वस्तुओं में पूंजी अवरुद्ध हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: सेल के 11 अधिकारियों का ट्रांसफर, BSP, BSL, RSP, ISP से भेजे गए दूसरे राज्यों में

इन्वेंट्री की खरीद

सेल के इस्पात संयंत्रों ने 2016-2023 के दौरान 9.71 प्रतिशत मामलों में संबंधित विभाग द्वारा मांगपत्र जारी करने और खरीद आदेश जारी करने के बीच निर्धारित छह महीने (186 दिन) के समय से अधिक समय लिया।

सेल ने 2020-21 में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड से ईंधन आपूर्ति समझौते की मात्रा (0.48 मिलियन टन) का 152.73 प्रतिशत उठाया, जबकि मौजूदा ईंधन आपूर्ति समझौतों के तहत अन्य आपूर्तिकर्ताओं से सस्ता कोयला उपलब्ध था। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड से 0.17 मिलियन टन कोयले की अतिरिक्त खरीद के परिणामस्वरूप ₹4.65 करोड़ का परिहार्य व्यय हुआ।

सेल के इस्पात संयंत्रों ने प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानदंडों से अधिक आयातित कोयले की खपत की। स्वदेशी कोयले की तुलना में महंगे आयातित कोयले की अधिक खपत के परिणामस्वरूप वर्ष 2016-2023 के दौरान ₹2,539.68 करोड़ तक का संभावित अतिरिक्त व्यय हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 न्यूनतम पेंशन: श्रम मंत्री की हामी, ईपीएफओ ने लिखित में दिया पहली बार पेंशन बढ़ाने का आश्वासन, हायर पेंशन पर ये जवाब

भिलाई और राउरकेला के सिंटर संयंत्रों में चूना पत्थर, डोलोमाइट और लौह अयस्क चूर्ण की खपत मानकों से अधिक थी, जिसका मूल्य ₹349.39 करोड़ था। विश्वेश्वरैया लौह एवं इस्पात संयंत्र और सेलम इस्पात संयंत्र में, ₹66.46 करोड़ मूल्य के हल्के डीजल तेल, फर्नेस तेल और एलपीजी की खपत कंपनी द्वारा निर्धारित मानदंडों से अधिक थी।

बोकारो इस्पात संयंत्र में पारंपरिक लैडल कार को टॉरपीडो लैडल कार से बदलने में देरी के कारण

ब्लास्ट फर्नेस से स्टील मेल्टिंग शॉप तक पिघले हुए लोहे के परिवहन में दो से तीन प्रतिशत की तुलना में 3.03 से 4.54 प्रतिशत की अधिक पारगमन हानि हुई। इसके परिणामस्वरूप ₹400.76 करोड़ मूल्य के हॉट मेटल के पारगमन नुकसान में कमी का अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं हो सका।

यूनियन ने अपने पत्र में स्पष्ट आरोप लगाया है कि कैग द्वारा 19 बिंदुओं पर आपत्ती करना सेल के आंतरिक सिस्टम में व्याप्त खामियों का सबूत है। इससे साबित हो रहा है कि उपरोक्त अवधि में सेल के विभिन्न पदों पर नियुक्त अधिकारियों ने कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता के साथ काम नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें: धनतेरस से पहले SAIL अधिकारियों पर धनवर्षा, खाते में आया PRP का पैसा, अधिकतम 8 लाख, पढ़ें किसको-कितना मिला

जबकि उस दौरान उच्च पद पर बैठे सभी अधिकारियों को पूर्ण वेतन/भत्ता, पीआरपी के साथ बाकि सुवाधाएँ दी गई। साथ ही अधिकतर उच्चअधिकारी को ACR मे उच्च ग्रेड दिया गया, जिसका लाभ उन्हे वर्तमान मे सेल के उच्च पद पर नियुक्ति के रूप में मिला है।

1300-1400 करोड़ एरियर का दिए नहीं, हजारों करोड़ का नुकसान

मात्र 1300-1400 करोड़ रुपया एरियर मद में देने के लिए कंपनी प्रबंधन के पास इच्छाशक्ति नहीं है, लेकिन उनकी गलत कार्यप्रणाली के कारण कंपनी को कई हजार करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ गया है। कैग जैसी संस्था उसको प्रमाणित भी कर रही है।

नवीन कुमार मिश्रा-कोषाध्यक्ष, बीएकेएस भिलाई

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2025-26: IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS वाले करें आवेदन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: प्राइवेट अस्पतालों की लूट से परेशान रेलवे ने भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर 9 हॉस्पिटल से किया अनुबंध
Next: Breaking News: SAIL-SEFI मीटिंग 24 को, वेज रिवीजन, बकाया PRP, पर्क्स के ब्याज, वेतन विसंगति पर फोकस

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.