Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: हादसे रोकने का तरीका, BMS की मांग 5 बजे कर्मचारियों को, फिर ठेका मजदूरों को ड्यूटी से छोड़ें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: हादसे रोकने का तरीका, BMS की मांग 5 बजे कर्मचारियों को, फिर ठेका मजदूरों को ड्यूटी से छोड़ें

Azmat ali 30/10/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Way to Prevent Accidents Release Employees from Duty at 5 pm then Contract Labourers-BMS

भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश पांडे के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं उपयोगिताएं( एम&यू) बीके बेहरा संग बैठक।

  • दुर्घटना रोकने बीएसपी कर्मचारियों को आधा घंटा पहले जनरल शिफ्ट में छोड़ने की मांग बीएमएस ने की।
  • संयंत्र के अंदर पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सूअरों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे हमेशा गाड़ी टकराने की आशंका रहती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी लगातार सड़क हादसे की चपेट में आ रहे हैं। सड़क पर अचानक से बढ़ने वाले कार्मिकों के वाहनों से हादसे हो रहे हैं। इससे बचने के लिए बीएमएस के पदाधिकारियों ने प्रबंधन को सुझाव दिया है कि जनरल शिफ्ट में कर्मचारियों को आधे घंटे पहले ड्यूटी से छोड़ा जाए।

भिलाई इस्पात मजदूर संघ की बैठक भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश पांडे के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं उपयोगिताएं( एम&यू) बीके बेहरा के साथ आयोजित की गई, जिसमें गेट में हो रही है असुविधा से निपटने के लिए भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रदीप पाल ने मांग की है बीएसपी कर्मचारियों को जनरल शिफ्ट में आधा घंटा पहले 5 बजे छोड़ा जाए, जिससे आवागमन के रास्ते हो रही असविधा से छुटकारा मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें डिटेल

इसके बाद ठेका श्रमिकों को छोड़ जाए, क्योंकि गेट में इतनी भीड़ हो जाती है जिसके कारण यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। उप महासचिव हरिशंकर चतुर्वेदी ने कहा संयंत्र के भीतर ओवरलोड एवं अतिरिक्त लंबाई के ट्रकों के परिवहन पर रोक लगाने की मांग की।

मुर्गा चौक से लेकर मेन गेट तक ट्रकों की दो लाइन लगती है, जिससे आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार मांग करने के बाद भी आज तक निराकरण नहीं किया गया है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ट्रकों को वहां से हटाया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Financial Results H1 FY-26: पीएटी में 32% की वृद्धि, सीएमडी अमरेंदु प्रकाश ने ये कहा…

उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि संयंत्र के अंदर पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सूअरों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे हमेशा गाड़ी टकराने की आशंका रहती है। मेन गेट में रात में गाय बैठी रहती हैं। एक दुर्घटना में कर्मी की पिछले साल मौत हो चुकी है। इस पर तत्काल रोक लगाया जाए, इन्हें संयंत्र के बाहर किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: मूल वेतन के 50% से अधिक डीए में वृद्धि, ग्रेच्युटी 20 लाख से बढ़ाकर अब 25 लाख

उप महासचिव वशिष्ठ वर्मा ने कहा कि कैंटीन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की आवश्यकता है, ताकि संयंत्र कर्मियों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ एवं चाय उपलब्ध हो सके, जिसे मुख्य महाप्रबंधक ने स्वीकार करते हुए शीघ्र ही कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने संयंत्र में सुलभ शौचालय की गुणवत्ता में सुधार करने की मांग की। इस पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि संयंत्र में 10 सुलभ शौचालय शीघ्र ही शुरू होने वाले हैं। उप महासचिव वशिष्ठ वर्मा ने मांग की कि ठेका श्रमिकों का शोषण किया जाता है, जिसमें हजारों ठेका श्रमिकों को उचित बोनस और उचित वेतन नहीं दिया जाता है। इनके शोषण पर पाबंदी लगाया जाए। प्लांट में रेस्ट रूम की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO STEEL PLANT में अब अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं मिलेगा वेतन पर्ची का प्रिंट

शारदा गुप्ता ने कहा कि बिल्डिंग 2 में गाड़ियों को रखने स्टैंड की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए। बरसात के दिनों में पानी के भराव की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, आईपी मिश्रा, वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, प्रदीप पाल, आरके सोनी, मृगेंद्र कुमार, नेहरू साहू सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के पास है 23 सोने का सिक्का, ऐसे ले सकते हैं आप भी, पढ़ें डिटेल
Next: 8th Central Pay Commission: कर्मचारियों-पेंशनभोगियों के साथ करें न्याय, अमरजीत कौर ने मोदी सरकार को घेरा, NPS, पुरानी पेंशन योजना पर ये मांग

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.