Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: कर्मचारी अब प्लांट में ले जा सकेंगे चार पहिया वाहन, BAKS, डिप्लोमाधारी यूनियन और संघ ने लिया श्रेय
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कर्मचारी अब प्लांट में ले जा सकेंगे चार पहिया वाहन, BAKS, डिप्लोमाधारी यूनियन और संघ ने लिया श्रेय

Azmat ali 07/11/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Employees will now get Gate Passes for Four-Wheelers BAKS Diplomadhari Union Took the Credit (1)

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से गुरुवार को कर्मचारी हित में सर्कुलर जारी किया गया।

  • बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम ने कहा-यह कर्मचारियों के संघर्ष की जीत है। हड़ताल के एजेंडे में यह भी शामिल था।
  • डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री संदीप कुमार ने कहा-साल 2022 से हम लोग संघर्ष कर रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट से खबर है। कर्मचारियों को अपनी कार प्लांट में ले जाने की अनुमति दे दी गई है। कार पास का सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

S-01 से 5-08 ग्रेड के कर्मचारियों को चार पहिया वाहन पास जारी होगा

1.अब तक एस-09 और उससे ऊपर ग्रेड के कर्मचारियों को चार पहिया वाहन पास जारी किए जाते थे। कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए, एस-01 से एस-08 ग्रेड के कर्मचारियों को भी संयंत्र परिसर के अंदर चार पहिया वाहनों की प्रवेश सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में इच्छुक कर्मचारी नए गेट पास (RFID कार्ड) के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कर्मयोगी प्रोग्राम में भूखे-प्यासे रहे कर्मियों का हंगामा, फेंके बर्तन, फैला रायता

2. चार पहिया वाहन पास प्राप्त करने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया

संबंधित कर्मचारी को rfbio.sailbsl.in के माध्यम से “Apply for New RFID Card” विकल्प के तहत आवेदन
करना होगा अथवा कर्मचारी, बोकारो स्टील के इंट्रानेट पर “Biometric Attendance” में लॉगिन कर “Apply
• for New RFID Card” विकल्प का चयन कर सकते हैं।
वाहन संबंधित कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत होना चाहिए।

ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा प्रमाणपत्र अद्यतन होना चाहिए और RFID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया के समय CISF के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। प्लांट में प्रवेश करते समय वाहन-संबंधित सभी दस्तावेजों को अद्यतन रखना संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए

इधर-यूनियन नेताओं का ये दावा

इसको लेकर बोकारो डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन, बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस, भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ ने श्रेय लिया है। बीएकेएस के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि यह कर्मचारियों के संघर्ष की जीत है। हड़ताल के एजेंडे में यह भी शामिल था। पिछले महीने श्रमायुक्त की मौजूदगी में बीएसएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि गेट पास जारी किएए जाएंगे, जिसका सर्कुलर अब जारी कर दिया गया है।

BAKS के हड़ताल का एक मुद्दा कार पास भी था, जिस पर मिनट्स में मैनेजमेंट ने सहमती भी दिया था। जब तक बड़े मुद्दों पर सर्कुलर जारी नहीं हो जाता, तब तक हड़ताल स्थगित है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL और नगरनार स्टील प्लांट ने अक्टूबर में किया 9114 करोड़ कैश कलेक्शन, BSP अव्वल, RSP दूसरे, BSL तीसरे नंबर पर

इधर-डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री संदीप कुमार ने कहा-साल 2022 से हम लोग संघर्ष कर रहे हैं। प्रबंधन के साथ बैठकों में बात रखते हैं। आधिकारिक रूप से 14 जनवरी 2023, 12 जनवरी 2024, 19 जनवरी 2024, 16 मार्च 2024, 14 मई 2024, 13 फरवरी 2025, 26 मार्च 2025, 2 जुलाई 2025, 23 अगस्त 2025 को बीएसएल प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया है। विरोध-प्रदर्शन और बैठकों में यह गेट पास का मुद्दा उठाते रहे हैं। S-1 ग्रेड से कर्मचारियों को सुविधा दी जाएगी।

दूसरी ओर भारतीय इस्पात कर्मचारी संघा के महामंत्री प्रेम सिंह ने कहा-लगातार प्रबंधन से चर्चा करते रहे हैं। भावी डायरेक्टर इंचार्ज व वर्तमान ईडी वर्क्स से भी मिले थे, जिसके बाद सर्कुलर जारी हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मेडिकल इंचार्ज ने स्वीकारा-निजीकरण के प्रपोजल पर चर्चा हुई है, भिलाई कर्मचारी यूनियन ये बोलकर आया…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में सुलभ काम्प्लेक्स का सीजीएम ने किया उद्घाटन, तीनों शिफ्ट में शौचालय रहेगा साफ
Next: KPS नेहरू नगर के डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी की शवयात्रा में शामिल होने उमड़ा हुजूम

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.