Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नए लेबर कोड: 51 प्रतिशत वोट पाने पर ही मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा, BSP में ये हलचल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नए लेबर कोड: 51 प्रतिशत वोट पाने पर ही मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा, BSP में ये हलचल

Azmat ali 27/11/2025 (Last updated: 27/11/2025) 1 minute read
New Labor Code Recognized union Status only after 51 Percent of the Vote this is the Situation in BSP

15 प्रतिशत से अधिक वोट पाने वाली यूनियनों के सदस्यों को लेकर एक कमेटी बना दी जाएगी। प्रबंधन को काफी राहत होगी।

  • 51 प्रतिशत से कम वोट हासिल करने पर प्रबंधन पर किसी तरह का मान्यता प्राप्त यूनियन जैसा दबाव नहीं रह जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नए लेबर कोड में स्पष्ट रूप से प्रावधान है कि 51 प्रतिशत वोट हासिल करने पर ही मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा दिया जाएगा। अब किसी भी यूनियन को 51 प्रतिशत से कम वोट मिलने पर मान्यता नहीं मिलेगी।

15 प्रतिशत से अधिक वोट पाने वाली यूनियनों के सदस्यों को लेकर एक कमेटी बना दी जाएगी। प्रबंधन पर किसी तरह का मान्यता प्राप्त यूनियन जैसा दबाव नहीं रह जाएगा। पहले सबसे अधिक वोट हासिल करने वाली यूनियन को मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा प्रबंधन से मिल जाता था।

सेल के भिलाई स्टील प्लांट में पिछली मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो चुका है। यूनियन चुनाव का अब तक इंतजार ही किया जा रहा है। सीटू और बीएकेएस को छोड़कर अन्य किसी यूनियनों ने सहमति पत्र भी नहीं सौंपा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP NEWS: मोदी सरकार के लेबर कोड का संयुक्त यूनियनों ने की अवज्ञा, जलाई प्रतियां

बीएसपी प्रबंधन नए लेबर कोड को लेकर एक्टिव होती दिख रही है। नए प्रावधान के तहत चुनाव कराना ही है। इसलिए अब चुनावी सरगर्मी बढ़नी तय है। लेकिन, देखने वाली बात यह है कि चुनाव का रूप क्या होगा।

ज्यादातर यूनियनें चुनाव के बजाय ज्वाइंट कमेटी बनाकर कर्मचारी हित में कार्य करने के पक्ष में हैं। वहीं सीटू कर्मचारियों के अधिकार के रूप में चुनाव को देखती है। इसलिए बार-बार चुनाव कराने की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव का मॉकड्रिल, जख्मी कर्मियों को उठाकर ले गए, पहुंचे DC-SP, भावी DIC

बदलते हालात में आगे क्या फैसला होगा, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, नए लेबर कोड का अध्ययन किया जा रहा है। एक-एक बिंदुओं पर विस्तार से मंथन चल रहा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत ही कार्य किया जाना है। केंद्रीय इकाई भिलाई स्टील प्लांट है, इसलिए सरकार के आदेश को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव का मॉकड्रिल, जख्मी कर्मियों को उठाकर ले गए, पहुंचे DC-SP, भावी DIC
Next: Bhilai Steel Plant में सेफ्टी और कैंटीन कमेटी बनेगी, यूनियन से दूरी, योग्य कर्मचारियों को मौका

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.