Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में सेफ्टी और कैंटीन कमेटी बनेगी, यूनियन से दूरी, योग्य कर्मचारियों को मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में सेफ्टी और कैंटीन कमेटी बनेगी, यूनियन से दूरी, योग्य कर्मचारियों को मौका

Azmat ali 27/11/2025 (Last updated: 27/11/2025) 1 minute read
Safety and Canteen Committees to be Formed at Bhilai Steel Plant

नए लेबर कोड और मान्यता नियमों को ध्यान में रखते हुए प्लांट प्रबंधन आने वाले महीनों में कमेटियों का स्थायी ढांचा तय करेगा।

  • नवंबर 2024 में मान्यता प्राप्त यूनियन की अवधि समाप्त हो चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सेफ्टी और कैंटीन कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि कमेटियों में यूनियन पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया जाएगा, बल्कि ऐसे कर्मचारियों को नामित किया जाएगा जो कर्मचारी हित, सुरक्षा और कार्यस्थल की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हैं।

शीर्ष प्रबंधन ने यह तय किया है कि परिवर्तन के दौर में भी सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर कर्मचारियों के सहयोग से मॉनिटर किया जाए । इस दिशा में कदम उठाते हुए अस्थायी तौर पर ही सही लेकिन कार्मिकों के सही प्रतिनिधित्व के साथ सुरक्षा समिति और कैंटीन प्रबंधन समितियों में सदस्यों की पूर्ति की जाए।

मान्यता प्राप्त यूनियन की अवधि खत्म, नई संरचना पर फोकस

नवंबर 2024 में मान्यता प्राप्त यूनियन की अवधि समाप्त हो चुकी है। अभी तक बीएमएस से मनोनित सदस्य कमेटियों में थे, लेकिन सेफ्टी और कैंटीन कमेटियों के कुछ सदस्य रिटायर हो जाने से पुनर्गठन आवश्यक हो गया है।

फैक्ट्री मैनेजर के पास किसी अधिकारी को मनोनीत करने का अधिकार है, वहीं यूनियन की ओर से सदस्यों के चयन के लिए चुनाव जरूरी होते हैं, जो इस समय संभव नहीं है।

ये खबर भी पढें: बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव का मॉकड्रिल, जख्मी कर्मियों को उठाकर ले गए, पहुंचे DC-SP, भावी DIC

नए लेबर कोड के लागू होने के बाद आईडी एक्ट के कई प्रावधान बदल चुके हैं। अब 51% वोट पाने वाली यूनियन को ही मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा मिलेगा। यदि किसी यूनियन को 51% मत नहीं मिलते, तो 15% से अधिक वोट पाने वाली यूनियनों को मिलाकर एक काउंसिल बनाई जाएगी। इसी स्थिति के चलते प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर योग्य कर्मचारियों और अधिकारियों को शामिल करके कमेटियों की निरंतरता बनाए रखने का फैसला लिया है।

सेफ्टी कमेटी: पुरस्कार विजेताओं और योग्य कर्मचारियों को स्थान

प्लांट में अलग-अलग विभागों में सुरक्षा से जुड़े मुद्दे लंबे समय से उठते रहे हैं। पारंपरिक रूप से सेफ्टी कमेटी में यूनियन व प्रबंधन के बराबर सदस्य होते थे, लेकिन इस बार प्रबंधन “योग्य, जिम्मेदार और पुरस्कार प्राप्त” कर्मचारियों को शामिल करेगा, ताकि सुरक्षा मानकों पर काम अधिक सुचारू और प्रभावी हो सके।

ये खबर भी पढें: नए लेबर कोड: 51 प्रतिशत वोट पाने पर ही मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा, BSP में ये हलचल

बीएसपी के अधिकारियों के मुताबिक विभागीय स्तर पर नई सेफ्टी कमेटी बनाई जाएगी। मान्यता समाप्त होने और सदस्यों के रिटायर होने के कारण नई व्यवस्था जरूरी है। आगे लेबर कोड के प्रावधानों का अध्ययन करने के बाद स्थायी ढांचा तय किया जाएगा।

कैंटीन कमेटी: क्वालिटी, क्वांटिटी और सफाई पर सख्त निगरानी

कैंटीन कमेटी का मुख्य उद्देश्य भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, सफाई और दरों की निगरानी करना है। फिलहाल कैंटीन का संचालन आउटसोर्स मॉडल पर है और पैक्ड आयल के उपयोग जैसी शर्तों का पालन कराया जा रहा है।

ये खबर भी पढें: Bhilai Steel Plant: लंबे समय से नगर सेवाएं विभाग में डटे अधिकारियों की छुट्टी तय, प्रबंधन ने दिए संकेत

नई प्रस्तावित कैंटीन कमेटी में

फैक्ट्री मैनेजर,
कैंटीन सेल,
विभागीय कर्मचारी,
एक लेबर वेलफेयर ऑफिसर को शामिल करने की तैयारी है

आगे की राह

भिलाई स्टील प्लांट में सेफ्टी और कैंटीन जैसी महत्वपूर्ण कमेटियों का पुनर्गठन एक नई व्यवस्था की ओर कदम है, जिसमें यूनियन आधारित संरचना की बजाय कर्मचारियों की योग्यता और कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है।
नए लेबर कोड और मान्यता नियमों को ध्यान में रखते हुए प्लांट प्रबंधन आने वाले महीनों में कमेटियों का स्थायी ढांचा तय करेगा।

ये खबर भी पढें: BSP में हादसा न बाबा न: चलती गाड़ी मोबाइल हाथ लगाहु, त जिनगी ल गंवाहु…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नए लेबर कोड: 51 प्रतिशत वोट पाने पर ही मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा, BSP में ये हलचल
Next: Breaking News: सेफ्टी से खिलवाड़ पर भिलाई स्टील प्लांट के 2 GM सस्पेंड, महाप्रबंधक संग 4 अधिकारियों को मिला लेटर

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.