Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के प्रतिबंधित एरिया में खुलेआम धंधा, झांसेबाजी और ढोंग उजागर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के प्रतिबंधित एरिया में खुलेआम धंधा, झांसेबाजी और ढोंग उजागर

Azmat ali 01/12/2025 1 minute read
Open Business in the Restricted Area of __Bhilai Steel Plant, Playing with Safety

बोरिया गेट एवं आसपास के क्षेत्र में चलित ठेले, चाइना मार्केट के आसपास सड़क पर लगने वाली अनाधिकृत दुकानों से हादसे हो रहे।

  • सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 ट्रक संयंत्र परिसर में प्रवेश एवं निकास करते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। लोगों की जान से खिलवाड़ करने का तरीका आपको सीखना है तो भिलाई स्टील प्लांट के झांसेबाज अधिकारियों से संपर्क करें। कंपनी का पैसा बर्बाद करने का सबूत भी मिल जाएगा।

पिछले एक सप्ताह से भिलाई टाउनशिप की सड़कों पर लाउड स्पीकर से सूचना प्रसारित की जा रह है कि मेन गेट से लेकर जेपी सीमेंट चौक तक क्षेत्र प्रतिबंधित है। अब इस ढोंग की पोल भी खुल चुकी है। ड्यूटी टाइम पर खुलेआम ठेले लगाए जा रहे हैं। सिक्योरिटी गार्ड के साथ ठेला संचालकों ने सेटिंग कर ली है। जी हां, वही सेटिंग, जो आप समझ रहे हैं। इस्पात भवन के सामने बैरियर पर ही अक्सर चादर बिछाकर दुकानें सजा दी जाती है।

शर्म की बात यह है कि प्रचार वाहन चीखता हुआ आगे बढ़ता है, लेकिन ठेला संचालकों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है। हौसला बुलंद होने का कारण भी अब स्पष्ट हो चुका है। अन्यथा बीएसपी के आदेश के बाद यहां कैसे कोई कारोबार कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय न्यूनतम वेतन मिला तो BSP मजदूर रोज पाएंगे 783 से 1,035 रुपए सैलरी, 20% छंटनी से बढ़े हादसे

बीएसपी के प्रचार वाहन से आवाज आती है कि…आम जनता को सूचित किया जाता है कि मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक प्रतिबंधित क्षेत्र है। अत: यहां किसी तरह का व्यावसाय, बिक्री करना सख्त मना है। व्यावसायिक गतिविधि करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ड्यूटी जा रहे एक कर्मचारी ने सूचनाजी.कॉम को फोन किया। खबर दी कि भाई साहब…ये क्या ढोंग बीएसपी करा रहा है। मैं तो कुछ बोल नहीं सकता, आप ही आइना दिखाई। सिक्योरिटी गार्ड की निगरानी में दर्जनों ठेले वाले सड़क पर एक्सीडेंट को दावत दे रहे हैं। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे तो सच्चाई उजागर हुई। फोटो कैद हुई। बोरिया गेट की साइड में सिक्यारिटी गार्ड हाथ पर हाथ धरे गप मार रहे थे। जैसे ही फोटो खींचते हुए देखा, अचानक से भागते हुए सुपर एक्टिव हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: NJCS बैठक से पहले CITU का प्रदर्शन, लंबित भुगतान और वेतन समझौता जल्द पूर्ण करने की मांग, चेतावनी भी

बता दे कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में ट्रकों एवं भारी वाहनों के प्रवेश के लिए निर्धारित बोरिया गेट से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 ट्रक संयंत्र परिसर में प्रवेश एवं निकास करते हैं। अत्यधिक संख्या में भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील तथा दुर्घटनाजन्य बन गया है। इसी मार्ग से संयंत्र के हजारों कार्मिकों का मेन गेट तक आवागमन प्रतिदिन होता है।

इसके बावजूद बोरिया गेट एवं आसपास के क्षेत्र में चलित ठेले, चाइना मार्केट के आसपास सड़क पर लगने वाली अनाधिकृत दुकानें, सडक़ एवं चौराहों पर अवैध रूप से संचालित अस्थायी दुकानों जैसी व्यावसायिक गतिविधियों का फैलाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्था, भीड़, ट्रैफिक एवं सुरक्षा संबंधी गंभीर बाधाएं उत्पन्न होने के साथ ही विशेषकर पारंपरिक त्योहारों और उत्सवों के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: HMS का कोयला मंत्री को पत्र: SAIL की तरह Coal India के कर्मचारियों-अधिकारियों की ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख से बढ़ाकर करें 25 लाख

चूँकि मेन गेट से जेपी सीमेंट चौक तक का पूरा क्षेत्र संरक्षित क्षेत्र घोषित है, इसलिए बीएसपी प्रबंधन ने इस मार्ग पर संचालित सभी प्रकार की अनाधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में प्रबंधन द्वारा आम जन को चेतावनी एवं सूचना प्रसारित की जा रही है। साथ ही अपील की गई है कि संबंधित व्यक्ति तुरंत अपनी दुकानें, ठेले एवं सामग्री इस क्षेत्र से हटाएँ, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 2 में प्रोडक्शन बढ़ाने की कवायद “मिशन 10k Q सिंटर प्रतिदिन”
Next: मरच्यूरी में लाश को कुतर रहे चूहे, National Human Rights Commission एक्शन में

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.