Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: नए साल में एंसिलरी पॉलिसी होगी रिनुअल, टेंडर वैल्यू की सीमा BSP करेगा दोगुना…!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big News: नए साल में एंसिलरी पॉलिसी होगी रिनुअल, टेंडर वैल्यू की सीमा BSP करेगा दोगुना…!

Azmat ali 13/12/2025 1 minute read
Big News Ancillary Policy to be Renewed in the New Year, BSP May Double Tender Value Limit

आने वाले समय में एंसिलरी उद्योग बीएसपी के जर्मन टेक्नोलॉजी वाले आइटम के लिए भी रिवर्स इंजीनियरिंग कर बीएसपी को सहयोग करेगा।

  • बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा ने का-एंसिलरी उद्योगों के लिए स्टील सेक्टर में अपार संभावनाएं।
  • बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा “बीएसपी एंसिलरी मीट” का आयोजन।
  • एंसिलरी अध्यक्ष दासगुप्ता ने एंसिलरी की टेंडर वैल्यू की सीमा दोगुना किए जाने का किया अनुरोध।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों के कारोबार को और मजबूती देने के लिए बड़ा कार्यक्रम हुआ। शनिवार को पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एसोसिएशन द्वारा “बीएसपी एंसिलरी मीट” में हिस्सा लिया।

भिलाई निवास, सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चितरंजन महापात्रा-डायरेक्टर इंचार्ज, बीएसपी एवं विशिष्ट अतिथि लोकेश परगनिहा-जॉइंट डायरेक्टर, एमएसएमई, डीएफओ रायपुर थे।

एंसिलरी अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने मुख्य अतिथि चितरंजन मोहापात्रा एवं विशिष्ट अतिथि श्री परगनिहा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेजेंटेशन से हुई। सर्वप्रथम बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने अपना प्रेजेंटेशन दिया तत्पश्चात बीएसपी के मटेरियल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने अपना प्रजेंटेशन दिया। एंसिलरी एसोसिएशन ने एमएसएमई क्लस्टर स्कीम, रिवर्स इंजीनियरिंग स्कीम एवं लीन मैन्युफैक्चरिंग के बारे में प्रेजेंटेशन दिया।

स्वागत भाषण एंसिलरी एसोसिएशन के महासचिव श्याम अग्रवाल ने दिया। तत्पश्चात वरिष्ठ उद्योगपति यू एस गुप्ता, उमेश चितलांगिया, नरसिंह कुकरेजा एवं नरेंद्र जैन ने अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर उद्योगपति संजय मेहरा ने पेंट टेक्नोलॉजी पर अपना प्रजेंटेशन दिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एंसिलरी अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने एंसिलरी की टेंडर वैल्यू की सीमा दोगुना किए जाने एवं एंसिलरी के लिए आरक्षित 230 आइटमों की संख्या को बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि एंसिलरी एवं बीएसपी मैनेजमेंट का पिछले 46 वर्षों का संबंध है।

हम बीएसपी को मदर प्लांट के रूप में देखते हैं। आज एंसिलरी उद्योग बीएसपी प्रबंधन की मदद से रशियन स्पेयर्स पार्ट्स को डेवलप कर विभिन्न राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। सेल कॉर्पोरेट एवं प्राइवेट सेक्टर के स्टील प्लांट को हम कल पुर्जे दे रहे हैं। डिफेंस, इसरो, रेलवे का प्रोडक्ट हम बना रहे हैं। आने वाले समय में हम बीएसपी के जर्मन टेक्नोलॉजी वाले आयटम के लिए भी रिवर्स इंजीनियरिंग कर बीएसपी को सहयोग करेंगे।

मुख्य अतिथि बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एंसिलरी उद्योगों की भविष्य में स्टील सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। प्लांट में जो प्रोजेक्ट आ रहे हैं उसमें भी उनके लिए काफी संभावनाएं हैं। इसलिए एंसिलरी उद्योग अपनी क्षमता को बढ़ाएं।

एंसिलरी उद्योग हमारे स्टेक होल्डर हैं इसलिए एंसिलरी के हित में जो भी होगा हम करेंगे। प्रधानमंत्री की भी सोच है कि एमएसएमई सेक्टर को बढ़ाना है इसके लिए जो भी बेनिफिट देना है एंसिलरी उद्योगों को दिया जाएगा।

बीएसपी के ईडी एमएम अजय चक्रवर्ती ने एंसिलरी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जनवरी 26 में एंसिलरी पॉलिसी रिनुअल होगी तो उसमें एंसिलरी की टेंडर वैल्यू की सीमा दोगुना किए जाने का प्रयास होगा। साथ ही एंसिलरी के लिए आरक्षित आइटमों को भी बढ़ाने का उन्होंने आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज ने वरिष्ठ उद्योगपति यूएस गुप्ता जी,उमेश चितलांगिया जी, हरीश सहगल जी एवं नरसिंह कुकरेजा जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बीएसपी प्रबंधन की ओर से ए के चक्रवर्ती ईडी एमएम, पवन कुमार ईडी एचआर, कमल भास्कर ईडी माइंस एवं अरुण कुमार ईडी माइंस रावघाट, सीजीएम एके मिश्रा एवं सुब्बाराव सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन एंसिलरी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुरेश चावड़ा ने दिया। इस अवसर पर एंसिलरी एसोसिएशन के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: कर्मचारियों के पास पहुंच रहा बीएसएल प्रबंधन, फीडबैक आ रहा काम
Next: Bhilai Steel Plant मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, FIR

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.