Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई चेंबर गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का महाकुंभ, दिनकर बसोतिया को भिलाई रत्न
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई चेंबर गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का महाकुंभ, दिनकर बसोतिया को भिलाई रत्न

Azmat ali 20/12/2025
Bhilai Chamber Gaurav Divas Historic Mahakumbh of the Traders of Chhattisgarh

प्रकाश सांखला, अशोक राठी, सुनील मध्यानी, कांतिलाल बोदरा, शिव चंद्राकर एवं सीए पायल जैन को “चेंबर गौरव” सम्मान

  • भिलाई चैंबर आने वाले समय में व्यापार, उद्योग और सामाजिक विकास के लिए और भी बड़े कदम उठाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्स्ट्रीज, भिलाई द्वारा आयोजित गौरव दिवस समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ से आए व्यापारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह आयोजन व्यापारिक एकता, सम्मान एवं प्रेरणा का एक भव्य महाकुंभ सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सारगर्भित सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम में भिलाई चेम्बर के चेयरमेन दिनकर बसोतिया को प्रदेश के सबसे बड़े सेल डीलर होने एवं युवाओं को प्रेरित करने वाले नेतृत्व के लिए “भिलाई रत्न” सम्मान से अलंकृत किया गया।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने भिलाई चैंबर के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए “चेंबर रत्न” सम्मान प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

इसी अवसर पर व्यापार और समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रकाश सांखला, अशोक राठी, सुनील मध्यानी, कांतिलाल बोदरा, शिव चंद्राकर एवं सीए पायल जैन को “चेंबर गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैंबर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि “भिलाई चैंबर गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी समाज की एकजुटता, सम्मान और सामूहिक प्रगति का प्रतीक है।

प्रदेशभर से आए व्यापारियों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि चैंबर व्यापार, उद्योग और युवाओं के हित में निरंतर सशक्त भूमिका निभा रहा है। ऐसे आयोजनों से व्यापारी समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।”

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि “भिलाई चैंबर का उद्देश्य केवल व्यापारिक हितों की रक्षा ही नहीं, बल्कि समाज और युवा पीढ़ी को प्रेरित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना है। गौरव दिवस के माध्यम से हमने उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया है जिन्होंने अपने परिश्रम, ईमानदारी और दूरदर्शिता से व्यापार जगत में नई मिसाल कायम की है।

वहीं चेयरमेन दिनकर बासोतिया ने सम्मान प्राप्त करने के पश्चात कहा कि भिलाई रत्न सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे भिलाई चैंबर और व्यापारी समाज के विश्वास का प्रतीक है। युवाओं को व्यापार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देना ही मेरा लक्ष्य है।

भिलाई चैंबर आने वाले समय में व्यापार, उद्योग और सामाजिक विकास के लिए और भी बड़े कदम उठाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में व्यापारी समाज की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर मनीष पांडेय, मनोहर कृष्णानी, सुनील मिश्रा, रितेश अग्रवाल, शिवराज शर्मा, गौरव मोंगिया, चिन्ना राव, सरमद इमाम, राजेश शर्मा, विजय मिश्रा, रामू राव, लक्ष्मण दास बख्तियानी, अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में चेम्बर के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: रेल मिल के रोलिंग फील्ड में औंधे मुंह गिर पड़ा फिनिशिंग स्टैंड
Next: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर: Burnpur Club में पहुंचे ओलंपियन Charles Borromeo, सेल कार्मिक बोले-ISPian होने पर गर्व

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.