भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 60 मकान से कब्जेदारों को खदेड़ा, मार्च में अभियान होगा तेज

Bhilai Steel Plants Enforcement Department has Evicted Encroachers from 60 Houses the Drive will Intensify in March 2
  • मार्च में आवासों के अवैध कब्जेधारियों, मुख्य मार्गों एवं चौक-चौराहों के अवैध ठेलों/दुकानों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर सेवाएं के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा आवासों को अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराने के लिए सघन कार्य किये गए। इस दौरान 60 आवास खाली कराये गए। जिनमें 5 आवास ऐसे भी थे जिनके मामले में सम्पदा न्यायालय द्वारा डिक्री जारी किया गया था।

इस दौरान कुल लगभग 15000 वर्गफीट भूमि भी अवैध कब्जेदारों से मुक्त करायी गई। लगभग 800 पोष्टर्स एवं 15 होर्डिंग स्ट्रक्चर सहित हटाये गए।

मुख्य रोड एवं चौराहों के अवैध ठेले/कैनापी/ दुकान भी रोड सेफ्टी एवं ट्रेफिक सुहूलियतों के दृष्टिकोण से हटाए गए। इन क्षेत्रों की प्राइम टाइम में विशेष मॉनिटरिंग भी की गई। मुख्य रोड से 11आवारा मवेशियों को पकड़कर गौठान छोड़ा गया।

इनके अतिरिक्त प्रवर्तन अनुभाग की सजग टीम द्वारा मैत्रीबाग फ्लावर शो में ट्रेफिक/भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्य दायित्वों का सफल निर्वहन किया गया। भिलाई टाउनशिप में हाफ मेराथन के आयोजन के दौरान एवं उसके पूर्व, ट्रेफिक नियंत्रण के लिए के लिए आधारभूत कार्यों को अंजाम देते हुए, आयोजन को सफल बनाने में प्रवर्तन अनुभाग ने महती भूमिका निभायी।

बिजली बिल नहीं पटाने पर सिविक सेन्टर क्षेत्र दुकानों की बिजली कन्नेक्शन काटने की कारवाई में प्रवर्तन टीम डटी रही। सहायक महाप्रबन्धक (प्रवर्तन) रेमी थॉमस के कुशल नेतृत्व में टीम के उप प्रबन्धक (प्रवर्तन) मुकुन्द दास मानिकपुरी, सहायक प्रबन्धक (प्रवर्तन) देवानन्द चौहान, सम्पदा निरीक्षकों राममूर्ति, रमाकान्त यादव, भगवान, लल्लन सिंह, बलराम शुक्ला, अजय मिश्रा, कुद्बुद्दीन कुरैशी, ज्ञानचन्द जैन, नीरज बाली, राम, ट्रेड प्रशिक्षुओं, पुरुष एवं महिला गार्ड्स द्वारा यह कार्याभियान सफल किया गया।

अगले माह मार्च में आवासों के अवैध कब्जेधारियों, मुख्य मार्गों एवं चौक-चौराहों के अवैध ठेलों/दुकानों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। शान्ति मय माहौल बनाये रखने एवं कार्रवाई से होने वाली हानि से बचने के लिए अपील की जा रही है कि अवैध कब्जेधारी स्वयं अपने सामान सहित आवास /क्षेत्र खाली कर दें।

बिजली बिल नहीं पटाने वालों पर विद्युत विच्छेदन कार्रवाई जारी रहेगी। इसलिए वे भी समय पर भुगतान कर दें। टाउनशिप में सीजनल व्यवसाय करने वाले सभी पुराने दुकानदारों से अपील की जा रही है कि छः माह का सीजनल लायसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके लिए प्रवर्तन अनुभाग सहयोग करेगा एवं बगैर लायसेंस व्यवसाय करने वालों पर कारवाई भी।