- PESB की अनुशंसा पर अब अंतिम नियुक्ति के लिए प्रस्ताव सरकार के समक्ष भेजा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही अनुपम मिश्रा चार्ज लेंगे।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड (Public Enterprises Selection Board-PESB) ने Hindustan Copper Limited के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए Anupam Misra के नाम की सिफारिश की है। 12 मार्च को इंटरव्यू के बाद PESB की चयन बैठक का रिजल्ट घोषित किया गया है।
CMD पद के लिए कुल पाँच वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के उच्च पदस्थ अधिकारी शामिल थे। चयन प्रक्रिया के बाद बोर्ड ने अनुपम मिश्रा को इस पद के लिए उपयुक्त मानते हुए उनके नाम की अनुशंसा की।
PESB की अनुशंसा के बाद अब अंतिम नियुक्ति के लिए प्रस्ताव सरकार के समक्ष भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद अनुपम मिश्रा को Hindustan Copper Limited का CMD नियुक्त किया जाएगा।
CMD पद के लिए इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवार
नागेश शेनॉय: एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Hindustan Copper Limited
उमेश सिंह: एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (माइनिंग), कॉरपोरेट सेंटर, Hindustan Copper Limited
बिनोद कुमार गुप्ता: एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (माइनिंग), कॉरपोरेट ऑफिस, कोलकाता, Hindustan Copper Limited
राकेश तुमाने: डायरेक्टर (फाइनेंस), MOIL Limited
अनुपम मिश्रा: डायरेक्टर (मार्केटिंग), The Fertilisers and Chemicals Travancore Limited (FACT)



















