Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने अंबेडकरमय किया भिलाई का माहौल, अंबेडकरवादी सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने अंबेडकरमय किया भिलाई का माहौल, अंबेडकरवादी सम्मानित

Azmat ali 15/04/2026 1 minute read
BSP SC-ST Employees Association made Bhilais Atmosphere Ambedkarite Ambedkarites Honored

अंबेडकरवादी मूल्यों एवं शिक्षा के प्रसार में योगदान हेतु अशोक कंगाली व कमल टंडन को ‘भीमराव अंबेडकर पुरस्कार।’

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती भिलाई स्टील प्लांट के बीएसपी एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन ने मनाया। सेक्टर-6 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अध्यक्ष कोमल प्रसाद के मुताबिक महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। डीआइसी चित्त रंजन महापात्र ने भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सामाजिक समरसता और समानता की दिशा में देश का मार्गदर्शक बताया। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक योगदानों को स्मरण किया, जिनका प्रभाव आज भी करोड़ों भारतीयों के जीवन में देखा जाता है।

बीएसपी एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्ष, मूल्यों एवं दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें और सामाजिक न्याय एवं नैतिकता पर आधारित जीवन जिएं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) एबी श्रीनिवास ने स्वागत उद्बोधन में इस अवसर के महत्व को रेखांकित किया, जबकि महासचिव (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) विजय कुमार रात्रे ने एसोसिएशन की वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं शिक्षाओं पर आधारित स्मारिका ‘नया सवेरा’ का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। साथ ही, समाज में अंबेडकरवादी मूल्यों एवं शिक्षा के प्रसार में योगदान हेतु अशोक कंगाली एवं कमल टंडन को ‘भीमराव अंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 की छात्राएं स्नेहा ने अंग्रेजी एवं मनप्रीत कौर ने हिंदी में डॉ. अंबेडकर पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन औद्योगिक संबंध विभाग की प्रियंका मीणा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) उत्तम मंडावी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जीएम इंचार्ज एचआर जेएन ठाकुर, सेफी चेयरमैन व बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर के अलावा बीएसपी एससी/एसटी इम्पलाइज एसोसिएशन कुमार भारद्वाज-उपाध्यक्ष; वेद प्रकाश सूर्यवंशी-उपाध्यक्ष, शशांक प्रसाद-उपाध्यक्ष, रमेश चंदवानी-उपाध्यक्ष, विजय कुमार रात्रे-महासचिव, परमेश्वर लाल, संगठन सचिव; कालीदास बघेल, जोनल सचिव; संजय कुमार, जोनल सचिव; कुंज लाल ठाकुर, जोनल सचिव; यशवंत नेताम, जोनल सचिव; जितेन्द्र कुमार भारती, जोनल सचिव; अनिल कुमार खेलवार, कोषाध्यक्ष; नरेश चंदा, उप कोषाध्यक्ष; धरमपाल राम, कार्यकारिणी सदस्य; हेमन्त भुआर्य, कार्यकारिणी सदस्य; धनंजय मेश्राम, कार्यकारिणी सदस्य; तथा लेखराम घरेन्द्र, कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के अंदर पहली बार बाबा साहब की जयंती मनीं बड़े पैमाने पर, सबने खाई खीर, महार समाज का ये रहा इवेंट
Next: वेदांता पॉवर प्लांट एक्सीडेंट अपडेट: अब तक 16 मजदूरों की मौत, 5 नाजुक, 35 लाख मुआवजा, अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा

Related Stories

Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.