Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: नौकरी से निकालना ठीक नहीं, इस्पात सचिव से मिलने का समय मांगा सेफी ने, वीआर स्कीम जरूरी, खर्च घटाने का ये भी तरीका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: नौकरी से निकालना ठीक नहीं, इस्पात सचिव से मिलने का समय मांगा सेफी ने, वीआर स्कीम जरूरी, खर्च घटाने का ये भी तरीका

Azmat ali 21/04/2026 1 minute read
SAIL News Firing is Not Right SEFI Seeks Appointment with Steel Secretary VR is Essential, this is also a Way to Reduce Expenses

एनसीओए के कार्यकारी अध्यक्ष, सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर की प्रतिक्रिया।

एनर्जी कास्ट को कम करने की दिशा में तेजी से काम करने की जरूरत है।

एनसीओए के कार्यकारी अध्यक्ष, सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की प्रतिक्रिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में मैनपॉवर घटाने का अभियान छेड़ दिया गया है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के आदेश पर कवायद भी शुरू कर दी गई है। नौकरी से निकालने की खबर पर स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन आफ इंडिया-सेफी का बयान भी सामने आ गया है।

एनसीओए के कार्यकारी अध्यक्ष, सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर से सूचनाजी.कॉम ने प्रतिक्रिया ली। एनके बंछोर का कहना है कि इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक से मिलने का समय मांग लिया गया है। इस्पात मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। सेल के मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे।

मैनपॉवर कम करना अचीवमेंट नहीं है। इसका विकल्प क्या हो सकता है, इस दिशा में सबको मिलकर काम करना होगा। वीआर स्कीम की दरकार है। जो लोग परफॉर्मेंस नहीं कर पा रहे हैं, वे वीआर के जरिए खुद-ब-खुद अलग हो जाएंगे। लेकिन, किसी को जबरन कंपनी से बाहर निकालना ठीक नहीं है। नौकरी से निकाला उचित नहीं है। वर्तमान मैनपॉवर को अच्छे से यूज करने की जरूरत है। जहां मैनपॉवर कम है, वहां शिफ्ट करके नौकरी बचाई जा सकती है। जॉब देने वाली कंपनी अब जॉब से बाहर करने लगेगी तो अच्छा मैसेज नहीं जाएगा।

एनके बंछोर बोले-आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण परियोजना के बाद बीएसपी की क्षमता 10.5 एमटी होगी। इसके लिए भी मैनपॉवर की जरूरत होगी। वर्तमान में तेजी से मैनपॉवर रिटायरमेंट से घट रहे हैं। ऐसे में अभी अगर, कुशल मैनपॉवर को हटा दिया जाएगा तो आने वाले समय में एक्सपर्ट की भारी कमी होगी।

प्राइवेट कंपनियों के परफार्मेंस पर नरेंद्र कुमार बंछोर ने कहा-प्रोजेक्ट को समय पर करने में प्राइवेट कंपनियों को महारत हैं। इस मामले में सेल क्यों पीछे रहे। सरकार और सेल का पैसा लगता है। इसकी सही से मानीटरिंग जरूरी है। पिछले प्रोजेक्ट की देरी से पे-रिवीजन प्रभावित हुआ। अधिकारी-कर्मचारी सब प्रभावित हुए।

सेफी चेयरमैन ने कहा-तमाम बिंदुओ पर बात करने के लिए स्टील सेक्रेटरी से समय मांगा गया है। इस्पात मंत्री से पिछले दिनों मिल चुके हैं। अब अलग से मैनपॉवर विषय पर भी चर्चा की जाएगी। सेफी वीआर स्कीम का समर्थन करता है। कुछ लोग रिटायरमेंट मूड में होते हैं। उनके लिए ये स्कीम सही है। वीआर के जरिए ही कुछ मैनपॉवर कम हो सकता है। जबरिया निकालना गलत है।

वहीं, प्रोडक्शन कास्ट कम करने के लिए दूसरे माध्यम पर काम करने की बात बीएसपी ओए अध्यक्ष ने कही। प्राइवेट सेक्टर में कैसे मॉडिफिकेशन हो रहा। प्रोसेस में क्या जोड़ रहे हैं। कास्ट ऑफ प्रोडक्शन कैसे कम किया है आदि विषय पर काम किया जाए। स्टील मार्केट की प्रतिस्पर्धी में रहना है तो सबको मिलकर कंपनी हित में फैसला लेना होगा। सेल से ही बहुत से अधिकारी जेएसडब्लयू, मित्तल में गए, वहां उनका बेहतर परफॉर्मेंस रहा। यहां क्यों नहीं है, यह समझने की जरूरत है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: सेक्टर 6 में शराब की दुकान, व्यापारी परेशान, सांसद विजय बघेल हैरान, बाजार बंद करने की धमकी
Next: भिलाई सेक्टर 6 में नई शराब दुकान के विरोध में विधायक देवेंद्र यादव, सीएम साय को लिखी चिट्ठी

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.