Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: इंटक नेताओं ने RED के CGM संग की बैठक, बेहतर कार्य स्थल, सुरक्षित कार्य प्रणाली, इंसेंटिव की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इंटक नेताओं ने RED के CGM संग की बैठक, बेहतर कार्य स्थल, सुरक्षित कार्य प्रणाली, इंसेंटिव की मांग

Azmat ali 28/04/2026
Bhilai Steel Plant INTUC Leaders Demand Better Work Place Safe Working System Incentives From RED CGM

कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के लिए बेहतर रेस्ट रूम, कूलर की व्यवस्था, कार्य स्थल पर सुरक्षित कार्य प्रणाली विकसित करने पर चर्चा।

  • इंटक नेताओं ने 2007 से लंबित मंथली इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज करने की मांग की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के आरईडी मुख्य महाप्रबंधक प्रशोन्नजीत दास से स्टील इम्प्लांइज यूनियन इंटक का प्रतिनिधि दल महासचिव संजय साहु के नेतृत्व मे भेंट कर आर.ई.डी. विभाग की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के लिए बेहतर रेस्ट रूम एवं कूलर की व्यवस्था, कार्य स्थल पर सुरक्षित कार्य प्रणाली विकसित करने पर चर्चा की गई। लेडल एवं टारपीडो लेडल में मरम्मत कार्य करते समय सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए एवं कार्य स्थल पर भीषण गर्मी को देखते हुए पेडेस्टल फैन, कूलर, की व्यवस्था की मांग की।

इंटक नेताओं ने 2007 से लंबित मंथली इंसेंटिव स्कीम को रिवाइज करने की मांग की। ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं ए डब्ल्यू ए की पूर्ण राशि एवं अंतिम भुगतान, पूर्ण सीपीएफ ठेका श्रमिकों को मिलने वाली छुट्टी को सुनिश्चित किया जाए।

नए कार्यकारिणी की सूची मुख्यमहाप्रबंधक को सौंपा गया। मुख्य महाप्रबंधक प्रशोन्नजीत दास ने कहा की बेहतर रेस्ट रूम एवं कूलर की आंतरिक व्यवस्था की जा रही है एवं कूलर की अवस्था की सूची स्टोर विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।

सुरक्षित कार्य के लिए कार्य स्थल की सुरक्षा प्रणाली पर चर्चा कर सुरक्षित तरीके से कार्य किया जा रहा है। जहां पर भी सुझाव दी जाती है, वहां पर तुरंत सुझाव का पालन किया जाता है। बेहतर कार्य स्थल एवं श्रमिकों की सुरक्षा एवं उनके सामाजिक सुरक्षा की दायित्व के लिए अधीनस्थ अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जाता है एवं यह सुनिश्चित की जाती है की रेखा श्रमिकों को उनका पूर्ण भुगतान हो।

इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, अतिरिक्त महासचिव शिवशंकर सिंह, उपमहासचिव राज कुमार, सचिव राजकुमार (आर.ई.डी), संजय भौमिक,डी के चौहान, शिवप्रसाद उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल 2026 से है लागू, जानिए कितन है DA
Next: चिकन-मटन की दुकान 1 मई को रहेगी बंद, बेचते पकड़े गए तो एक्शन

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.