Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बिल्डिंग नंबर 2 के शौचालय में 4 दिन से पानी नहीं, यूरिन इंफेक्शन का डर, इस्पात सचिव को किया ई-मेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बिल्डिंग नंबर 2 के शौचालय में 4 दिन से पानी नहीं, यूरिन इंफेक्शन का डर, इस्पात सचिव को किया ई-मेल

Azmat ali 29/04/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant No Water in the Toilet of Building No 2 for 4 Days Fear of Urine Infection Email Sent to the Steel Secretary

आक्रोशित बीएसपी कर्मचारियों ने बताया-पानी के लिए फोन करने पर जवाब मिलता है-देखते हैं, करवाते हैं, लेबर नहीं है, छुट्टी पर हूं…।

  • महज 25 मीटर की दूरी पर कैंटीन है। कर्मचारी, अधिकारी यहां बैठते हैं। यही लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कुछ विभागों की ढिलाई से उच्चाधिकारी गाली खा रहे हैं। ताज़ा मामला वर्क्स बिल्डिंब नंबर 2 का है। यहां एक फ्लोर पर शनिवार से पानी सप्लाई बंद है। शौचालय में पानी नहीं होने से हर कोई परेशान हो रहा है।

अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कर्मचारियों ने प्रबंधन को अपशब्द बोलना शुरू कर दिया है। यूरिन इन्फेक्शन (UTI) का डर भी सता रहा है। सबका यही कहना है कि अब छोटे-छोटे काम के लिए भी लगता है इस्पात सचिव से गुहार लगानी होगी। एक कर्मी ने मंत्रालय को ई-मेल तक कर दिया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस बिल्डिंग में 4 चीफ जनरल मैनेजर-सीजीएम बैठते हैं। सीजीएम एमएंडयू, सीजीएम यूटिलिटी, सीजीएम मैकेनिकल, सीजीएम शॉप इसी बिल्डिंग में बैठते हैं। सीईडी के हेड भी यहीं बैठते हैं। बावजूद, पानी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। यहां आने वाले कर्मचारियों ने सूचनाजी.कॉम से इस उम्मीद में जानकारी साझा की है ताकि उच्च प्रबंधन का ध्यान इस ओर जा सके।

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से पिछले चार दिनों से शिकायत और निवेदन का कोई असर होता नहीं दिख रहा है। सीईडी की ढिलाई का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया-जब-जब फोन किया जाता है तो एक ही जवाब आता है-देखते हैं, करवाते हैं, लेबर नहीं है, छुट्टी पर हूं…।

शनिवार से पानी नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के सेकंड और फर्स्ट फ्लोर में पाइप में लीकेज था। इसको बनाने के लिए काम किया गया। लेकिन, लाइन को ही ब्लॉक कर दिया गया है। शौचालय में पानी सप्लाई बंद होने से कैंटीन में आने वाले कर्मचारी खासा नाराज हैं। महज 25 मीटर की दूरी पर कैंटीन है। कर्मचारी, अधिकारी यहां बैठते हैं। यही लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर…
Next: Bhilai News: हुडको में रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों में भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू, हादसा टला

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.