Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग

Azmat ali 30/04/2026 (Last updated: 30/04/2026) 1 minute read
Eligibility for Diploma Engineers and Increase Incentives After B Tech, DEFI Reaches Corporate Office

सेल में करीब 200 से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर B.Tech के आखिरी सेमेस्टर मे हैं। उनको पात्रता मिलने से कंपनी को अधिक काबिल अधिकारी मिल सकेंगे।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। डिप्लोमा इंजीनियरों को E0 से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर कॉर्पोरेट कार्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन ऑफ इस्पात (DEFI) के प्रतिनिधिमंडल ने कॉर्पोरेट ऑफिस मे उच्च अधिकारियों से भेंट की।

बैठक में माननीय कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) राजीव पाण्डेय के समक्ष डिप्लोमा इंजीनियरों के मुद्दों को विस्तारपूर्वक रखा गया तथा उनके समाधान हेतु अनुरोध किया गया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बी.टेक कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरों को E0 ग्रेड में पात्रता प्रदान करने का मुद्दा प्रमुखता से रखा। जिससे आखिरी सेमेस्टर मे बी. टेक कर रहे डिप्लोमा अभियंताओं को भी E0 मे भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सके । साथ ही, बी.टेक पूर्ण करने पर डिप्लोमा इंजीनियरों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को वर्तमान ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 करने की मांग रखी गई, ताकि उच्च शिक्षा के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहन मिले और उनकी उपलब्धियों का समुचित सम्मान सुनिश्चित हो।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने E0 प्रमोशन हेतु सीटों का प्रतिशत 2% से बढ़ाकर 5% करने, E0 ग्रेड में पदोन्नति के बाद प्रोबेशन अवधि को केवल एक वर्ष करने तथा डिप्लोमा इंजीनियरों के लिए “सेक्शन इंजीनियर” पदनाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने माननीय निदेशक (वित्त) डॉ. अशोक कुमार पांडा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें चेयरमैन पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात कर डिप्लोमा इंजीनियरों से संबंधित मुद्दों से अवगत कराया गया और उनको अपना महत्वपूर्ण समय देने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया।

इस बैठक में डेफी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव नंद किशोर घोष बैराग्य, सचिव (जनसंपर्क) गौरव शर्मा, घनश्याम साहू एवं  प्रमोद वर्मा उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि प्रबंधन स्तर पर इन महत्वपूर्ण मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे डिप्लोमा इंजीनियरों के कैरियर विकास, कार्य संतुष्टि एवं संगठनात्मक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

गौरतलब हो की सेल में करीब 200 से अधिक डिप्लोमा अभियंता b-tech के आखिरी सेमेस्टर मे हैं। उनको पात्रता मिलने से कंपनी को अधिक तकनीकी रूप से शैक्षणिक कैंडिडेट प्राप्त हो सकते हैं।

वहीं पहले AMIE करने पर 10,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलती थी, जिसे लंबे समय से संशोधित नहीं किया गया है, जबकि अभी Btech करने मे पूर्व की अपेक्षा अत्यधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। इसलिए डेफीी प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने हेतु अनुरोध किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से 3 अधिकारी और 28 कर्मचारी रिटायर, बढ़ा वर्क लोड
Next: Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.