Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Adani ACC सीमेंट फैक्ट्री जामुल में इंटक ने फैलाया दायरा, मजदूरों को कर रहे एकजुट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Adani ACC सीमेंट फैक्ट्री जामुल में इंटक ने फैलाया दायरा, मजदूरों को कर रहे एकजुट

Azmat ali 02/05/2026 1 minute read
INTUC Expands its Reach at Adani ACC Cement Factory, Jamul

यूनियन द्वारा श्रमिक दिवस मनाया गया। सभी श्रमिकों ने एकजुटता बनाए रखने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू एवं भिलाई इस्पात संयंत्र इंटक के उप महासचिव गुरुदेव साहू ने संबोधित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अडानी एसीसी सीमेंट जामुल में इंटक मजदूरों को एकजुट कर रही है। यूनियन के तत्वावधान में श्रमिक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसीसी सीमेंट के स्थायी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकारों, हितों एवं सुविधाओं में वृद्धि को लेकर महत्वपूर्ण संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित श्रमिकों ने एकजुटता बनाए रखने तथा संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।

श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू एवं भिलाई इस्पात संयंत्र इंटक के उप महासचिव गुरुदेव साहू ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्रमिक एकता, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सीमेंट कर्मचारी संघ इंटक जामुल के अध्यक्ष भूपेश सिंह ने की। कार्यक्रम में महासचिव रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण विवेक तिवारी, संजय सिंह, अरुण सिंह, ओमेंद्र साहू, जितेंद्र साहू एवं पुरुषोत्तम पुरी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पूर्व श्रमिक नेता जेआर. साहू एवं नगर पालिका जामुल की उपाध्यक्ष सुनीता चिन्नवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद स्वरूप भोग एवं भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही संघ कार्यालय में पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी श्रमिकों ने एकजुटता बनाए रखने और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: कर्मचारियों से ग्रेडिंग को छुपाना जवाबदेही का खुला उल्लंघन, कर्मियों के खिलाफ प्रबंधन का हथियार है ग्रेडिंग प्रणाली
Next: एनएमडीसी ने 16% की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 27 की मजबूत शुरुआत की, बैलाडीला खदान टॉप पर

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.