55 साल से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर सेल प्रबंधन की ओर से जारी होने वाली अंतिम अधिसूचना पर टिकी।
- मार्च में हुई सेल बोर्ड मीटिंग में वीआर को मंजूरी दी गई थी।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) में मैनपॉवर कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठा लिया गया है। सेल प्रबंधन ने वीआर यानी वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम लॉन्च कर दिया है। सेल कारपोरेट ऑफिस ने भी पुष्टि कर दिया है। वीआर स्कीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। सेल के एक अन्य प्लांट ने सूचनाजी.कॉम से पुष्टि कर दिया है कि वीआर स्कीम लांच की जा चुकी है।
55 साल से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की काउंसिलिंग की जाएगी, ताकि वे वीआर स्कीम का लाभ उठाएं और कंपनी से अलग हो जाएं। सेल में मैनपॉवर कास्ट 12 प्रतिशत है, जबकि प्राइवेट कंपनियों में ये बहुत कम है। इसलिए सेल में वीआर स्कीम लांच की गई है। बताया जा रहा है कि टाटा में 7 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू में 2 और जेएसपीएल में 2 प्रतिशत मैनपॉवर कास्ट है।
बता दें कि मार्च 2026 में हुई सेल बोर्ड की बैठक में वीआर प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। इसके बाद अब विभिन्न इकाइयों में इसकी तैयारी तेज कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस्पात सचिव Sandeep Poundrik की सक्रियता के बाद मैनपॉवर घटाने का अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।
सेल के भीतर पहले यह चर्चा थी कि वीआर से पहले सीआर स्कीम लाई जाएगी। माना जा रहा था कि नॉन परफॉर्मर अधिकारियों और कर्मचारियों को सीआर यानी कंपल्सरी रिटायरमेंट के जरिए बाहर किया जाएगा। हालांकि अब वीआर स्कीम को प्राथमिकता दिए जाने से कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच कुछ राहत महसूस की जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट लीक? इंटर प्लांट या खदान, दिल्ली तक पैरवी
अधिकारियों का कहना है कि वीआर लागू होने के बाद ऐसे कर्मचारी और अधिकारी, जो स्वेच्छा से सेवा छोड़ना चाहते हैं, वे योजना का लाभ लेकर कंपनी से अलग हो सकेंगे। इससे जबरिया रिटायरमेंट जैसी स्थिति से काफी हद तक बचाव संभव माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल हो सकता है कॉर्पोरेट हॉस्पिटल जैसा स्मार्ट, CITU के सुझाव में दम…
वीआर स्कीम का लाभ Bhilai Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Bokaro Steel Plant, IISCO Steel Plant, दुर्गापुर स्टील प्लांट, अलॉय स्टील प्लांट, चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट, सेल की खदानों, रांची स्थित इकाइयों, सीएमओ तथा सेल कारपोरेट ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा।
सेल प्रबंधन की इस पहल को कंपनी में लागत कम करने और कार्यबल का पुनर्गठन करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक वीआर स्कीम की शर्तों, पात्रता और वित्तीय पैकेज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर अब सेल प्रबंधन की ओर से जारी होने वाली अंतिम अधिसूचना पर टिकी हुई है।

