Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट लीक? इंटर प्लांट या खदान, दिल्ली तक पैरवी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट लीक? इंटर प्लांट या खदान, दिल्ली तक पैरवी

Azmat ali 16/05/2026 1 minute read
SAIL News Officers Transfer List Leaked Inter-Plant or Mine Lobbying Reaches Delhi

बोकारो, राउरकेला, इस्को बर्नपुर, दुर्गापुर, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, सीएमओ, रांची, चंद्रपुर और खदान के अधिकारियों पर नज़र।

  • जिस दफ्तर से आदेश निकलना है, वहां की गोपनीयता ऐसी है कि लोग मजाक में उसे “मोसाद लेवल सिक्योरिटी” बताने लगे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में ट्रांसफर का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। टाउनशिप से अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। कुछ अफसर हटाए जा चुके हैं। कई अब भी इंतजार में हैं।

इसी बीच ट्रांसफर लिस्ट लीक होने की चर्चा ने माहौल गर्म कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि कई अधिकारियों तक संभावित सूची की जानकारी पहुंच चुकी है। अब ट्रांसफर रुकवाने के लिए दिल्ली तक पैरवी शुरू हो गई है।

बोकारो, राउरकेला, इस्को बर्नपुर, दुर्गापुर, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, सीएमओ, रांची, चंद्रपुर और खदान क्षेत्रों से अधिकारियों का इंटर प्लांट ट्रांसफर किया जाना है। कहा जा रहा है कि सूची लगभग तैयार है। किसी भी समय आदेश जारी हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल

एक स्टील प्लांट में तो लिस्ट लीक होने का दावा भी कर दिया गया। इसके बाद कई अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। कोई पहचान तलाश रहा है। कोई सिफारिश। कोई दिल्ली की दौड़ लगा रहा है।

चर्चा यह भी है कि कुछ लोग बड़े अधिकारियों तक पहुंच बनाने के चक्कर में दलालों के जाल में फंस रहे हैं। हालांकि असली तस्वीर लिस्ट जारी होने के बाद ही साफ होगी। सेक्टर 1 की गलियों में काफी चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 अस्पताल हो सकता है कॉर्पोरेट हॉस्पिटल जैसा स्मार्ट, CITU के सुझाव में दम…

हर अधिकारी चाहता है कि जिस यूनिट में वर्षों से जमे हैं, वहीं बने रहें। लेकिन इस्पात सचिव Sandeep Poundrik की सीधी निगरानी और सेल की नई नीति के चलते इंटर प्लांट ट्रांसफर को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है। सीजीएम प्रमोशन के लिए दो प्लांट का अनुभव जरूरी है। इसी वजह से कुछ अधिकारियों को दूसरे प्लांट और खदानों में भेजने की चर्चा तेज है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD अशोक पंडा के नाम पर ठगी की कोशिश, थाइलैंड से फर्जी WhatsApp मैसेज, हो जाइए सावधान

अब सबकी नजर दिल्ली से जारी होने वाली सूची पर टिकी है। लिस्ट कब आएगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जिस दफ्तर से आदेश निकलना है, वहां की गोपनीयता ऐसी है कि लोग मजाक में उसे “मोसाद लेवल सिक्योरिटी” बताने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में लगातार मुनाफा, अब तो दीजिए 39 माह का बकाया एरियर, प्लांट में चलाइए इलेक्ट्रिक बस, दें भिलाई-स्टील क्लब की मेंबरशिप

सेल अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वालों ने उच्च प्रबंधन से अपील किया है कि जो लोग दूसरे प्लांट जाना चाहते हैं, उन्हीं को भेजें। ऐसा फैसला न लें, जिससे व्यक्तिगत रूप से नुकसान हो और कंपनी को फायदा भी न हो सके। यही वजह है कि लिस्ट पर दोबारा रिव्यू किए जाने की बात भी कही जा रही।

ये खबर भी पढ़ें: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को, 2027 से ऑनलाइन होगा एग्जाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Stocks Updates: कोल इंडिया और टाटा स्टील पर निवेशकों की नजर, टाटा का मुनाफा 125% बढ़ा, शेयर बाजार में हलचल
Next: BIG NEWS: बोकारो स्टील प्लांट को स्वदेशी जहाज निर्माण स्टील के लिए Lloyd’s Register Certification, बधाई हो…

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.