Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बड़ी खबर: 20 मई से 20 जुलाई तक सेल अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन करेंगे वीआर का आवेदन, यहां है लिंक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बड़ी खबर: 20 मई से 20 जुलाई तक सेल अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन करेंगे वीआर का आवेदन, यहां है लिंक

Azmat ali 18/05/2026 (Last updated: 18/05/2026) 1 minute read
Big News From May 20 to July 20 SAIL Officers and Employees can Apply for VR Online

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सूचनाजी.कॉम आपको यहां लिंक शेयर नहीं कर रहा है। आप अपने पर्सनल विभाग से संपर्क करके लिंक ले सकते हैं।

  • SAIL में वीआरएस लागू। 20 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया। ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ के आधार पर होगा चयन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में Voluntary Retirement Scheme के आवेदन की तारीख घोषित कर दी गई है। 20 मई से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी जा रही है, जो 20 जुलाई 2026 तक ओपन रहेगी। इस बीच लक्ष्य पूरा हो गया तो सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। साथ ही लिंक भी दिया गया है।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सूचनाजी.कॉम आपको यहां लिंक शेयर नहीं कर रहा है। आप अपने पर्सनल विभाग से संपर्क करके लिंक ले सकते हैं। आधार नंबर डालते ही लिंक ओपन होगा, जहां आप आवेदन कर सकते हैं।

सेल प्रबंधन ने तय है कि इस बार सेल में मैनपॉवर को युद्धस्तर पर कम किया जाएगा। यही वजह है कि वीआर का सर्कुलर जारी करते ही तारीख भी घोषित कर दी गई है। 2027 तक आवेदन का मौका दिया गया है। खास बात यह है कि टार्गेट पूरा होते ही वीआर आवेदन का सिस्टम क्लोज कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Voluntary Retirement Scheme: गुजरात फार्मूले से होगा वीआर का हिसाब, 75% है VR Compensation

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (Voluntary Retirement Scheme-VRS) को लागू करने के लिए पर्सोनल पॉलिसी सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सेल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 530वीं बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 18 मई 2026 को “पर्सोनल पॉलिसी सर्कुलर नंबर-1201” जारी किया गया।

जारी सर्कुलर के अनुसार, वीआरएस योजना 20 मई 2026 सुबह 10 बजे से प्रभावी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। हालांकि, प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ के आधार पर होगी और जरूरत पड़ने पर योजना को पहले भी बंद किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL वीआर स्कीम: स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के नियम-शर्तों को हिंदी में पढ़िए, पहले आओ-पहले पाओ

सेल प्रबंधन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी। पात्र कर्मचारियों को आधार आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन करना होगा। बताया जा रहा है कि वीआरएस योजना को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने से कर्मचारियों को सीधे पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VR Scheme: सेल में पहली बार वीआर स्कीम का ऑनलाइन आवेदन, फॉर्म भरते ही कंपनी से बाहर, ये आवेदन होंगे खारिज, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: सेल में वीआर स्कीम का सर्कुलर जारी, HR अधिकारी होंगे नोडल ऑफिसर
Next: 20 मई को हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें, सिर्फ यहां मिलेगी दवा

Related Stories

ED Sanjay Dhar gets Additional Charge of SSO Ranchi along with SAIL MTI
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 15/09/2026
BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

ED Sanjay Dhar gets Additional Charge of SSO Ranchi along with SAIL MTI
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार

Azmat ali 15/09/2026
BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.