Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 20 मई को हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें, सिर्फ यहां मिलेगी दवा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

20 मई को हड़ताल, ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ देशभर में बंद रहेंगी दवा की दुकानें, सिर्फ यहां मिलेगी दवा

Azmat ali 18/05/2026 1 minute read
Strike on May 20 Drug Stores to Remain Closed Against online Pharmacy

डायबिटीज, बीपी, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और मिर्गी के मरीज रोजमर्रा की जरूरी और जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक कर लें।

  • दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल पर जिला प्रशासन ने नागरिकों के लिए जारी की जरूरी एडवाइजरी
    जन औषधि केंद्र और धनवंतरी स्टोर्स रहेंगे खुले
  • दुर्ग केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के अध्यक्ष वकार हसन कामदार (9826421919) या सचिव दीपक बंसल (9827476558) से सीधे संपर्क करें।
  • ऑनलाइन व्यापार को लेकर दवा विक्रेता अपनी दुकान बंद करेंगे। अन्य दुकानदार उनको अपना नैतिक समर्थन देंगे, पर बाजार बंद नहीं करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। ऑनलाईन फार्मेसी के विरोध में राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया गया है। इस देशव्यापी बंद के अंतर्गत जिले में भी दवा दुकानें बंद रहेंगी, जिसके संबंध में ’जिला दुर्ग केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ’ ने कलेक्टर कार्यालय में अग्रिम सूचना का ज्ञापन सौंप दिया है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला दुर्ग के सहायक औषधि नियंत्रक द्वारा आम नागरिकों के हित में अपील की गई है, ताकि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से, विशेषकर गंभीर एवं लंबी बीमारियों (जैसे डायबिटीज, बीपी, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और मिर्गी) से ग्रसित मरीजों से अपील की है कि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरी दवाइयों और जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले से ही खरीदकर सुरक्षित रख लें।

आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर नागरिक तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल, जिला चिकित्सालय या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। आम जनता की सुविधा के लिए प्रशासन ने जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा निजी स्तर पर संचालित सभी ’प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों’ और ’श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स’ को 20 मई को अनिवार्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए हैं।

इसके अतिरिक्त, किसी भी तरह की परेशानी होने पर नागरिक जिला दुर्ग केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के अध्यक्ष वकार हसन कामदार (9826421919) या सचिव दीपक बंसल (9827476558) से सीधे संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा विक्रेता संघ (केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट संघ) से भी इस बंद स्थिति को पूरी तरह शांतिपूर्ण और वैध तरीके से आयोजित करने की अपील की है। जिला प्रशासन ने संघ से आग्रह किया है कि वे मानवीय दृष्टिकोण और जनहित को ध्यान में रखते हुए आपातकाल के दौरान जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति बाधित न होने दें।

बंद के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ निरंतर सामंजस्य बनाए रखने तथा ’प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र’ एवं ’श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स’ को इस बंद से पूरी तरह मुक्त रखने की अपील की गई है ताकि मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना न पड़े।

भिलाई स्टील सिटी चेंबर आफ कॉमर्स ने ये कहा…

चेंबर अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने कहा-ऑनलाइन व्यापार को लेकर दवा विक्रेता अपनी दुकान बंद करेंगे। अन्य दुकानदार उनको अपना नैतिक समर्थन देंगे, पर बाजार बंद नहीं करेंगे। ऑनलाइन व्यापार को लेकर नेशनल ट्रेड वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से एवं कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स , भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने आग्रह किया है कि संपूर्ण देश में ऑनलाइन व्यापार को कैसे प्रतिबंधित किया जाए।

इस पर एक सार्थक प्रयास करने के लिए केंद्र सरकार के विभागीय मंत्रियों को साथ सुझाव देते हुए उच्च स्तरीय पहल करने की आवश्यकता है। हम सब का व्यापारी संगठनों का प्रयास इसी दिशा में होना चाहिए । सरकार ऑनलाइन व्यापार को तब तक पूर्णत:प्रतिबंधित करे, जब तक ऑनलाइन व्यापार के लिए कोई नीतिगत केंद्र और राज्य सरकार नहीं बना लेती।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ी खबर: 20 मई से 20 जुलाई तक सेल अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन करेंगे वीआर का आवेदन, यहां है लिंक
Next: मोदी और साय सरकार पर भड़का BMS, 1 अक्टूबर को रायपुर में 1 लाख श्रमिकों संग आक्रोश रैली, BSP का भी मुद्दा

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.