Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रिसाली जोन दो भागों में बंटा, हुडको-तालपुरी के लिए अलग से सहायक अभियंता कार्यालय, हुडको में लगेंगे 5 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

रिसाली जोन दो भागों में बंटा, हुडको-तालपुरी के लिए अलग से सहायक अभियंता कार्यालय, हुडको में लगेंगे 5 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर

Azmat ali 29/05/2026 1 minute read
Risali Zone Divided into Two Parts Separate Assistant Engineer Office for HUDCO-Talpuri 5 Additional Transformers to be Installed in HUDCO

घंटों बिजली गुल रहती है। पेट्रोल पम्प फीडर स्थित एमआइजी 2/1 से 36 के बीच नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है।

  • स्ट्रीट लाइट शार्ट होने की स्थिति में बहुत बड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। चार-चार दिन तक संधारण नहीं हो पाता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रिसाली जोन के अंतर्गत आने वाले हुडको क्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था की लचर हो चुकी स्थिति को लेकर हुडको वासियों ने 32 बंगला स्थित कार्यपालन अभियंता एनके राठी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सीजू एंथोनी के नेतृत्व में समस्याओं पर चर्चा करते हुए अविलम्ब निराकरण की मांग की है।

हुडको वासियों ने बताया की थोड़ी सी हवा चलते ही बिजली गुल हो जाती है। फिर घंटों बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होती है। सूचना मिलती है कि जमफर उड़ गया था। मानसून पूर्व संधारण एवं गर्मी के पूर्व भी संधारण कार्य बिजली बंद करके लिया जाता है। बावजूद घंटों बिजली गुल रहती है। पेट्रोल पम्प फीडर स्थित एमआइजी 2/ 1 से 36 के बीच नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए।

उसी तरह रेलवे लाइन फीडर स्थित एमआइजी 1/904 से 924 एवं एमआइजी 2/ 200 से 214 के बीच भी नए ट्रांसफार्मर की जरूरत है। सबसे ज्यादा समस्या एक फेज या दो फेज बंद होने की स्थिति में होती है। एफओसी आने पर मात्र पांच मिनट में कार्य हो जाता है। लेकिन उसके इंतजार में घंटो लग जाते हैं।

इसके पूर्व भी लोगों ने निवेदन किया था कि हुडको की दूरी रिसाली एरिया से अधिक होने पर एफओसी को आने मे विलम्ब हो जाता है। लेकिन निवेदन पर कोई ध्यान नही दिया गया, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट शार्ट होने की स्थिति में बहुत बड़ा क्षेत्र अंधकार में डूबा रहता है। चार-चार दिन तक संधारण नहीं हो पाता है। स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य निगम का है। लेकिन लाइन का संधारण बिजली विभाग की जिम्मेदारी है।

थोडा सा पानी गिरा नहीं कि इंसुलेटर बर्स्ट होने की घटनाएं बढ़ने लगी है। हुडको सब स्टेशन में परमानेंट स्टाफ की व्यवस्था किए जाने पर ही समस्या का त्वरित निराकरण संभव है। अन्यथा उपभोक्ता ऐसे ही परेशान होते रहेंगे। इसके अलावा कट आउट जैसे स्पेयर विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।

बिंदुवार चर्चा का जवाब देते हुए कार्यपालन अभियंता ने बताया की आप लोगों की मांग को मानते हुए रिसाली जोन को दो भागों में बांट दिया गया है। अब अलग से एक सहायक अभियंता कार्यालय अस्तित्व मे आ जाएगा, जो कुछ ही दिनों में शुरू हो जाएगा। इसके बाद एक फेज बंद होने पर जल्द संधारण हो जाएगा।

इसके अलावा चार से पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीजू एंथोनी, जावेद खान, आरबीके राव, अरुण अग्रवाल, दीपांकर दास, बीएल मालवीय, सी अनील, अरुण ठवकर, नेमीच शर्मा, श्यामल राय, गोविंद लाल अग्रवाल, पी श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: आरएसपी और सरकारी आईटीआई के बीच MoU साइन
Next: Bhilai News: तोड़फोड़ और अधिकारियों को बंधक बनाने का आरोप, कांग्रेसी पार्षद बर्खास्त

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.