Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BIG NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रमोशन संग होगा 25% अफसरों का इंटर प्लांट ट्रांसफर…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BIG NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में प्रमोशन संग होगा 25% अफसरों का इंटर प्लांट ट्रांसफर…?

Azmat ali 02/06/2026 (Last updated: 02/06/2026) 1 minute read
SAIL Big News Along with Promotion, Officers in Steel Authority of India Limited will also Get Inter-Plant Transfer 3

प्रमोशन पाने वाले कुल अधिकारियों में से 25 प्रतिशत अफसरों का ट्रांसफर दूसरे प्लांट में करने की तैयारी चल रही है।

  • दूसरी ओर सेल के सभी प्लांट के वर्क्स एरिया में इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर की लिस्ट भी तैयार हो रही है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में प्रमोशन का दौर शुरू हो गया है। इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। जून आखिरी तक कुछ रिजल्ट भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, कुछ इंटरव्यू का इंतजार भी है। लेकिन, प्रमोशन का तोहफा कुछ ज्यादा ही हैरान करने वाला है। डीजीएम से जीएम और एजीएम से डीजीएम बनने वालों का इंटर प्लांट ट्रांसफर किया जा सकता है। प्रमोशन पाने वाले कुल अधिकारियों में से 25 प्रतिशत अफसरों का ट्रांसफर दूसरे प्लांट में करने की तैयारी चल रही है। हर चार अधिकारी में से एक अधिकारी का इंटर प्लांट ट्रांसफर करने की बात सामने आ रही है।

सेल भिलाई स्टील प्लांट में कवायद तेजी से चल रही है। आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से प्रबंधन बच रहा है। उच्चाधिकारियों के मुताबिक ई-5 यानी एजीएम से ई-6 डीजीएम प्रमोशन में 25 प्रतिशत इंटर प्लांट ट्रांसफर की बात उच्च प्रबंधन की ओर से बोल दी गई है। इधर-मैनेजर से सीनियर मैनेजर प्रमोशन का इंटरव्यू चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल अधिकारी दिल थामकर बैठें, एक प्लांट में आ रही 100 से ज्यादा अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट, BSP, BSL तैयार

सेल प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सीजीएम प्रमोशन के लिए 2 प्लांट का अनुभव जरूरी है। इसको देखते हुए अभी से दूसरे प्लांट में भेजने का सिलसिला शुरू किया जा रहा है ताकि आगे कोई दिक्कत न होने पाए। डीजीएम से जीएम बनने वाले अफसरों का इंटर प्लांट ट्रांसफर होना तय है। अब देखना यह है कि औसत क्या होगा? या इस पूरी कवायद को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

ये खबर भी पढ़ें: BSP अफसरों की नई ट्रांसफर लिस्ट जारी, केके यादव और पुष्पा एम्ब्रोस का बदला कार्यक्षेत्र

इधर-सेल के सभी प्लांट के वर्क्स एरिया में इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर की लिस्ट भी तैयार हो रही है। उच्चाधिकारी तेजी से लिस्ट फाइनल करने में जुटे हैं। किसी दिन भी ट्रांसफर लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। दावा किया जा रहा है कि करीब 100 से अधिक अधिकारियों का ट्रांसफर होगा। बंपर ट्रांसफर लिस्ट को लेकर अधिकारी भी तनाव में आ गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP के CGM मैकेनिकल Pramod Kumar बने नगरनार स्टील प्लांट के ईडी, मंजूरी मिलते होंगे हेड ऑफ प्लांट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: सेल अधिकारी दिल थामकर बैठें, एक प्लांट में आ रही 100 से ज्यादा अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट, BSP, BSL तैयार
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटा, सड़क पर उतरा RIKKS

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.