Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Visakhapatnam Steel Plant Accident: बिछ गईं लाशें, जिंदा जले कर्मचारी, आ रहे इस्पात मंत्री, SAIL BSL के DIC करेंगे जांच, PM मोदी ने की 2-2 लाख की घोषणा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Visakhapatnam Steel Plant Accident: बिछ गईं लाशें, जिंदा जले कर्मचारी, आ रहे इस्पात मंत्री, SAIL BSL के DIC करेंगे जांच, PM मोदी ने की 2-2 लाख की घोषणा

Azmat ali 08/06/2026 1 minute read
Visakhapatnam Steel Plant Accident Steel Minister Arriving DIC Bokaro to Investigate PM Modi Announces

आग के गोले में तब्दील हुआ राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) का एसएमएस-1, मैनेजर संग ये है मृतकों के नाम।

  • विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए इस भीषण हादसे के बाद भारी उद्योगों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, विशाखापट्टनम। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के अधीन संचालित विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में सोमवार शाम एक भयावह हादसा हो गया। स्टील मेल्ट शॉप-1 (एसएमएस-1) के कास्टर-2 में कास्टिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट ने पूरे संयंत्र को दहला दिया। हादसे से प्लांट के अंदर ही लाशें बिछ गई। मरने वालों में मैनेजर, नियमित कर्मचारी और ठेका मजदूरों के नाम शामिल हैं। 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर शोक संदेश दिया। जांच कमेटी गठित कर दी गई है। सेल बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है। वहीं, इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी वाइजैग स्टील प्लांट पहुंचने वाले हैं। घायलों से मुलाकात करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Vizag Steel Plant: RINL में भीषण हादसा, झुलसे 15 कर्मचारी, 8 की मौत, 5 जिंदगी और मौत से जूझ रहे

देखते ही देखते आग के विशाल गोले में बदला संयंत्र

सोमवार शाम करीब 4:15 बजे कास्टर-2 में कास्टिंग का कार्य चल रहा था। हॉट क्रूड स्टील को लेडल से टंडिश में डालने के लिए स्लाइड गेट खोलने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कुछ ही सेकंड में आग का विशाल गोला छत तक पहुंच गया। आग की लपटें पूरे क्षेत्र में फैल गईं और ऊपर संचालित ओवरहेड क्रेन-2 भी आग की चपेट में आ गई। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और संयंत्र में अफरा-तफरी मच गई।

कई कर्मचारियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला

हादसा उस समय हुआ जब कई कर्मचारी और ठेका श्रमिक कार्यस्थल पर मौजूद थे। आग और अत्यधिक तापमान के कारण कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। राहत एवं बचाव दल ने तत्काल मोर्चा संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 8 लोगों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों में संयंत्र के नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों दोनों के शामिल होने की जानकारी मिली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Board Decision 2026: मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च का लीज नवीनीकरण सिर्फ ₹1 में, हाउस लीज का 10%, व्यापारियों का 25%

मृत कार्मिकों के नाम
गोंथिना
जी.वी. अप्पाराव
एम. कृष्णा
के. प्रभाकर (जनरल फोरमैन)
गोल्ड कुमार (मैनेजर, मैकेनिकल-2 इंचार्ज)
मृत ठेका श्रमिक
रमणा
त्रिनाध
एन. अप्पला राजू

जांच के आदेश, सेल की टीम करेगी स्वतंत्र जांच
आरआईएनएल प्रबंधन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बाहरी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति का नेतृत्व Director-in-Charge Bokaro करेंगे। समिति हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों और संभावित लापरवाही की जांच करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ने FY27 के लिए तय की नई रणनीति, स्पेशल स्टील, कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस, पढ़ें CMD अशोक पंडा की प्लानिंग

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में हुए इस भीषण हादसे के बाद भारी उद्योगों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टील उद्योग के इतिहास में इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा हॉट मेटल हैंडलिंग प्रक्रिया के दौरान हुआ, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Transfer Order 2026: सीजीएम बोकारो का रांची ट्रांसफर, CET Ranchi के चीफ जनरल मैनेजर पर ये फैसला

संयंत्र परिसर में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं कर्मचारी संगठनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युद्ध के बीच इज़राइल में नौकरी का मौका, 3500 पदों पर भर्ती, करीब 2 लाख तक सैलरी
Next: SAIL New Lease Policy 2026: भिलाई, BSL, RSP, ISP, DSP, BSL टाउनशिप में 15 मई से नया नियम लागू, पढ़ें गाइडलाइन-कैलकुलेशन

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.